UP पुलिस खरीदेगी 90 हजार लाठी-हेलमेट-शील्ड, हिंसक प्रदर्शन और पत्थरबाजी से निपटने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

यूपी पुलिस होगी और ताकतवर

उत्तर प्रदेश पुलिस अपनी सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण क्षमताओं को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर नए उपकरण खरीद रही है. 29.45 करोड़ रुपये के बजट से 90 हजार लाठी, हेलमेट और शील्ड शामिल हैं. यह कदम हालिया प्रदर्शनों में पुलिसकर्मियों के घायल होने की घटनाओं के बाद उठाया गया है.

विज्ञापन

UP Police News : उत्तर प्रदेश पुलिस हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के लिए अपनी तैयारियों को और मजबूत करने जा रही है. पुलिस के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण उपकरण खरीदे जाएंगे. इसके लिए गृह विभाग ने 29.45 करोड़ रुपये जारी किए हैं. खरीद की जिम्मेदारी पुलिस की लॉजिस्टिक शाखा को दी गई है. डीजीपी मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी और इन्हें जरूरत के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर भेजा जाएगा.

विज्ञापन

30 हजार-30 हजार लाठी, हेलमेट और PVC शील्ड

यूपी पुलिस कुल 90 हजार लाठी, हेलमेट और PVC शील्ड खरीदेगी. इसमें 30 हजार PVC लाठी, 30 हजार हेलमेट और 30 हजार PVC शील्ड शामिल हैं.

30 हजार PVC लाठी — 500 रुपये प्रति लाठी 30 हजार हेलमेट — 2,600 रुपये प्रति हेलमेट 30 हजार PVC शील्ड — 4,000 रुपये प्रति शील्ड

इन उपकरणों का इस्तेमाल खास तौर पर भीड़ नियंत्रण और हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए किया जाएगा.

पुलिस को मिलेंगी 1,500 बैलिस्टिक शील्ड

हिंसक घटनाओं के दौरान पुलिसकर्मियों को गंभीर चोट से बचाने के लिए 1,500 बैलिस्टिक शील्ड भी खरीदी जाएंगी. एक बैलिस्टिक शील्ड की कीमत करीब 49,500 रुपये निर्धारित की गई है. इसके अलावा भीड़ को जरूरी निर्देश देने और चेतावनी पहुंचाने के लिए 1,500 लाउड हेलर भी खरीदे जाएंगे. एक लाउड हेलर की कीमत 5,000 रुपये तय की गई है.

पुलिस की सुरक्षा के साथ भीड़ नियंत्रण पर जोर

सरकार की योजना सिर्फ पुलिसकर्मियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है. लाउड हेलर जैसे संचार उपकरणों के जरिए भीड़ को समय रहते निर्देश देने और स्थिति को नियंत्रित करने पर भी जोर दिया जा रहा है. हिंसक प्रदर्शन या पत्थरबाजी जैसी स्थिति में हेलमेट, शील्ड और अन्य सुरक्षा उपकरण पुलिसकर्मियों को चोट से बचाने में मदद करेंगे.

आंदोलनों में पुलिसकर्मियों के घायल होने के बाद बढ़ी तैयारी

हाल के दिनों में दिल्ली समेत कई शहरों में आंदोलनों और प्रदर्शनों के दौरान पुलिसकर्मियों के घायल होने की घटनाएं सामने आई हैं. भीड़ नियंत्रण के दौरान पुलिस की कार्रवाई और तरीकों को लेकर भी समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश पुलिस को अतिरिक्त सुरक्षा और संचार उपकरणों से लैस करने की तैयारी की गई है. सरकार का उद्देश्य हिंसक प्रदर्शनों के दौरान पुलिसकर्मियों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति को प्रभावी तरीके से संभालना है.

Also read : देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, यूपी में 17 IAS अफसर इधर से उधर; मुरादाबाद-अलीगढ़ को मिले नए मंडलायुक्त


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola