Saiyami Kher Rohit Sharma: रोहित शर्मा को 2027 वर्ल्ड कप में देखना चाहती हैं सैयामी खेर, ट्रॉफी को लेकर कही ये बात

Updated:
विज्ञापन

एक्ट्रेस सैयामी खेर और रोहित शर्मा (एक्स)

Saiyami Kher Rohit Sharma: सैयामी खेर ने रोहित शर्मा को 2027 वर्ल्ड कप में खेलते और भारत को ट्रॉफी दिलाते देखने की इच्छा जताई है.

विज्ञापन

Saiyami Kher Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के वनडे वर्ल्ड 2027 कप खेलने को लेकर लगातार चर्चा होती रही है. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेट की बड़ी फैन सैयामी खेर ने इस पर अपनी इच्छा जाहिर की है. सैयामी ने कहा कि वह रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप 2027 में खेलते और भारत के लिए ट्रॉफी उठाते देखना चाहती हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा की फैन हैं सैयामी खेर

IFFM 2026 के दौरान बातचीत में सैयामी ने कहा कि

वह रोहित शर्मा की फैन हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि रोहित अगले वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेलें और इस बार टीम को चैंपियन बनाएं.

इसे भी पढ़े- Sonal Dinusha: 420 रन बनाने वाले दिनुशा नहीं, इस भारतीय बल्लेबाज ने लगाए सबसे ज्यादा चौके

2023 वर्ल्ड कप की हार का भी किया जिक्र

सैयामी ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल को याद करते हुए कहा कि

उस हार के बाद रोहित काफी निराश थे. भारत ने रोहित की कप्तानी में टूर्नामेंट के फाइनल तक शानदार सफर तय किया था, लेकिन 19 नवंबर 2023 को अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल हार गया था.

‘घूमर’ से क्रिकेट से जुड़ा खास रिश्ता

सैयामी खेर का क्रिकेट से रिश्ता सिर्फ फैन होने तक सीमित नहीं है. उन्हें स्कूल के दिनों से ही क्रिकेट पसंद है और वह खुद भी यह खेल खेल चुकी हैं. फिल्म ‘घूमर’ में उन्होंने एक क्रिकेटर का किरदार निभाया था, जो एक हाथ गंवाने के बावजूद भारतीय टीम के लिए खेलने का सपना पूरा करती है. इस फिल्म की तैयारी के दौरान उनका क्रिकेट से जुड़ाव और मजबूत हुआ.

IFFM में ‘पल भर के लिए’ का वर्ल्ड प्रीमियर

सैयामी हाल ही में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में अपनी फिल्म ‘पल भर के लिए’ के साथ पहुंचीं. विक्रम फडनीस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ताहिर राज भसीन और विनीत कुमार सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर IFFM में हुआ.

इसे भी पढ़े- Virat Kohli vs Sachin Tendulkar: विराट को सचिन से बेहतर क्यों बताया? AB डिविलियर्स ने अब बताई असली वजह

‘हैवान’ में अक्षय-सैफ के साथ आएंगी नजर

सैयामी जल्द ही प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ में भी दिखाई देंगी. फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में हैं. ‘हैवान’ 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola