Kane Williamson Birthday: RCB ने शेयर किया विराट-केन की दोस्ती का वीडियो, मंधाना समेत इन्होंने किया बर्थडे विश

Updated:
विज्ञापन

केन विलियमसन (फोटो—सोशल मीडिया)

न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज केन विलियमसन आज 36 साल के हो गए हैं. क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों और संस्थाओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. विराट कोहली और केन विलियमसन की दोस्ती की झलक भी देखने को मिली.

विज्ञापन

Kane Williamson Birthday : न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. 8 अगस्त 1990 को न्यूजीलैंड के टौरंगा में जन्मे विलियमसन को जन्मदिन के मौके पर क्रिकेट जगत से जमकर शुभकामनाएं मिल रही हैं. पुरुष और महिला क्रिकेटरों के साथ-साथ कई फ्रेंचाइजियों और क्रिकेट संस्थाओं ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में न्यूजीलैंड के दिग्गज को बधाई दी.

RCB ने शेयर किया वीडियो

इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने विराट कोहली और केन विलियमसन की दोस्ती की झलक दिखाता एक खास वीडियो शेयर कर फैंस का ध्यान खींचा. वीडियो में विराट और विलियमसन के बीच मैदान के बाहर की शानदार बॉन्डिंग नजर आ रही है. RCB ने वीडियो के साथ लिखा, 'Happy birthday, Kane Mama. Here's to a year with even more of that trademark Kane Williamson smile.'

विराट ने बताया- अंडर-19 के दिनों से दोस्ती

RCB द्वारा शेयर किए गए वीडियो में विराट कोहली केन विलियमसन को 'केन मामा' कहते नजर आते हैं. विराट ने विलियमसन के साथ अपनी पुरानी दोस्ती का जिक्र करते हुए कहा कि वह उन्हें अंडर-19 के दिनों से जानते हैं. दोनों की दोस्ती क्रिकेट के मैदान पर प्रतिद्वंद्विता के बावजूद एक-दूसरे के प्रति सम्मान और अपनापन दिखाती है. विराट और केन को क्रिकेट की मौजूदा पीढ़ी के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता रहा है. दोनों लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी-अपनी टीमों की बल्लेबाजी की रीढ़ रहे और कई मौकों पर आमने-सामने भी नजर आए.

Also Read: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले भारत के 'टॉप-3' दिग्गज, देखें लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

'महान खिलाड़ियों में से एक है केन'

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भी केन विलियमसन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि विलियमसन क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक हैं और पूरी दुनिया ने न्यूजीलैंड के लिए उनकी शानदार पारियां देखी हैं. स्मृति ने अपने संदेश में कहा,'आप क्रिकेट खेल के महान खिलाड़ियों में से एक हैं और हमने आपको न्यूज़ीलैंड के लिए कई शानदार पारियां खेलते हुए देखा है. तो हां, आपका दिन और आने वाला साल शानदार रहे.'

हेनरिक क्लासेन ने भी किया याद

दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने भी विलियमसन को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने कहा कि वह विलियमसन को देखते हुए बड़े हुए हैं. क्लासेन ने यह भी माना कि उन्हें विलियमसन के खिलाफ ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन वह हमेशा मैदान पर न्यूजीलैंड के दिग्गज के व्यवहार और खेल की शैली की प्रशंसा करते रहे हैं. क्लासेन ने उनकी तारीफ करते हुए कहा,'मैंने बचपन से ही आपको खेलते हुए देखा है. दुर्भाग्य से मुझे आपके खिलाफ ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन मैदान पर आपने जिस तरह खुद को संभाला, वह हमेशा काबिले-तारीफ रहा.

Also Read: हैमस्ट्रिंग चोट के कारण द हंड्रेड लीग से बाहर हुईं जेमिमा रोड्रिग्स, एशिया कप से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन

ICC ने शेयर किया खास वीडियो

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भी केन विलियमसन को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी. ICC ने उनके करियर की झलक दिखाने वाला एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'किस्मत ने कई बार इम्तिहान लिया लेकिन हर बार अपने खेल से जवाब दिया और अपनी सादगी से कई दिल जीते. केन विलियमसन, आपको जन्मदिन मुबारक हो.' वहीं, स्टार स्पोर्ट्स ने भी विलियमसन के जन्मदिन पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया. इसमें पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह उन्हें हिंदी सिखाते हुए नजर आए.

कई IPL फ्रेंचाइजियों ने भी दी बधाई

View on Instagram

केन विलियमसन के जन्मदिन पर RCB के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद, डरबन सुपर जायंट्स और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से उन्हें शुभकामनाएं दीं. विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल का शानदार सफर तय किया है. उन्होंने न्यूजीलैंड को 2021 में पहली बार ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब दिलाया था. उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड 2019 वनडे विश्व कप के फाइनल और 2021 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक भी पहुंचा.

Also Read: नीरज चोपड़ा के बाद आशीष ने जैवलिन थ्रो में बढ़ाया भारत का मान, U20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल


विज्ञापन
अभिजीत कुमार

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola