श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले भारत के 'टॉप-3' दिग्गज, देखें लिस्ट में कौन-कौन है शामिल
कुंबले, सचिन तेंदुलकर और आर अश्विन (फोटो—सोशल मीडिया)
भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुरू होने वाला है. ऐसे में जानें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में किन दिग्गजों ने भारत की ओर से सर्वाधिक रन और सबसे ज्यादा विकेट की टॉप-3 की सूची में किन-किन प्लेयर्स का नाम है.
Ind vs SL : भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है. पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होगा. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है और सीरीज से पहले तैयारियों में जुट गई है. भारत के लिए यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के लिहाज से भी काफी अहम होनी वाली है.
सचिन ने बनाए है सबसे ज्यादा रन
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड कई दिग्गज खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से भरा रहा है. अगर श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो इस सूची में सबसे ऊपर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन ने 1990 से 2010 के बीच श्रीलंका के खिलाफ 25 टेस्ट मैचों की 36 पारियों में 60.45 की औसत से 1995 रन बनाए है. सचिन के बाद दूसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ तो तीसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है.
श्रीलंका के खिलाफ भारत के टॉप-3 बल्लेबाज
| खिलाड़ी | मैच | रन | शतक | अर्धशतक | सर्वोच्च स्कोर |
| सचिन तेंदुलकर | 25 | 1995 | 9 | 6 | 203 |
| राहुल द्रविड़ | 20 | 1508 | 3 | 9 | 177 |
| वीरेंद्र सहवाग | 11 | 1239 | 5 | 3 | 293 |
बॉलिंग में स्पिनरों का रहा है जलवा
गेंदबाजी में भारत की ओर से श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है. भारतीय दिग्गज लेग स्पिनर ने 18 टेस्ट मैचों में 74 विकेट चटकाए है. कुंबले के बाद आर अश्विन का नंबर आता है. अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ महज 11 टेस्ट मैचों में 62 विकेट हासिल किए हैं और तीन बार पारी में पांच विकेट लिए हैं. वहीं हरभजन सिंह ने 16 टेस्ट में 53 विकेट लेकर इस सूची में तीसरा स्थान हासिल किया.
श्रीलंका के खिलाफ भारत के टॉप-3 गेंदबाज
| खिलाड़ी | मैच | विकेट | 5 विकेट (पारी) | सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन |
| अनिल कुंबले | 18 | 74 | 4 | 7/59 |
| आर अश्विन | 11 | 62 | 3 | 6/46 |
| हरभजन सिंह | 16 | 53 | 2 | 7/62 |
15 से खेला जाना है पहला टेस्ट मैच
भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है. पहला मुकाबला गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होगा. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है और अभ्यास में जुट गई है. सीरीज में भारतीय टीम की नजरें जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होंगी.
Also Read:ईशान किशन और तिलक वर्मा की शर्टलेस तस्वीर हुई वायरल, साथ में आइस बाथ लेते नजर आए दोनों
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अभिजीत कुमार
अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










