टीम से बाहर होने पर टूट गए थे संजू सैमसन, रोहित शर्मा की बात ने बदल दी सोच; खुद किया खुलासा

Updated:
विज्ञापन
रोहित शर्मा और संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया)

रोहित शर्मा और संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया)

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कैसे रोहित शर्मा की बातों पर उन्हें शुरुआत में यकीन नहीं हुआ था. टीम से बाहर होने के बाद निराशा को दूर कर उन्होंने कैसे वापसी की, यह जानने के लिए पढ़ें.

विज्ञापन

Sanju Samson On Rohit Sharma: भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने टूर्नामेंट से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया है. सैमसन ने बताया कि जब रोहित शर्मा ने उनसे कहा था कि वर्ल्ड कप में उनकी अहम भूमिका होगी, तब उन्हें इस बात पर भरोसा नहीं हुआ था.

संजू सैमसन ने 'जियोस्टार' से बातचीत में कहा कि न्यूजीलैंड सीरीज के बाद वह मानसिक रूप से काफी निराश थे और टीम से बाहर होने का असर उन पर साफ नजर आ रहा था. उन्होंने कहा, “सच कहूं तो उस समय मुझे उनकी बात पर यकीन नहीं हुआ. हो सकता है कि उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर यह कहा हो, लेकिन उस दिन मैं वह नहीं देख पा रहा था जो वह देख रहे थे. मैं थोड़ा परेशान था और यह मेरे चेहरे पर भी साफ दिख रहा था.”

टीम से बाहर होने के बाद टूट गया था आत्मविश्वास

सैमसन ने बताया कि न्यूजीलैंड सीरीज में बाहर होने की निराशा टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती दौर तक उनके साथ रही. उन्होंने कहा कि आमतौर पर किसी दौर से उबरने में उन्हें समय लगता है और इस बार भी ऐसा ही हुआ. उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड सीरीज खत्म होने के दो दिन बाद ही हमारा वर्ल्ड कप अभियान शुरू हो गया था. मुझे उबरने में कम से कम एक सप्ताह लगता है. मैं अपनी भावनाओं को छिपाने वालों में नहीं हूं, इसलिए जब मैं पूरी तरह ठीक महसूस नहीं कर रहा होता हूं तो यह मेरे चेहरे पर दिख जाता है. मुझे फिर से सामान्य होने में चार-पांच दिन लगे.

आत्मचिंतन ने बदल दी सोच

केरल के 31 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि यह कठिन दौर उनके लिए आत्मचिंतन का अवसर बन गया. उन्होंने खुद से सवाल पूछना शुरू किया कि वह क्रिकेट क्यों खेलते हैं और उनका असली मकसद क्या है. सैमसन ने कहा, “जब आप असफल होते हैं तो आपके पास खुद को समझने का मौका होता है. मैंने मानसिक रूप से खुद पर काम करना शुरू किया. मैं खुद को फिर से खोज रहा था. धीरे-धीरे चीजें वापस पटरी पर आने लगीं और मेरा आत्मविश्वास लौट आया.”

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली यादगार पारी

इस बदली हुई सोच का असर वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टर फाइनल मुकाबले में देखने को मिला. सैमसन ने नाबाद 97 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई और टीम के अभियान को नई दिशा दी. उन्होंने कहा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के बाद मैंने खुद को बेहतर तरीके से तैयार किया था. वह उन खास दिनों में से एक था जब सब कुछ सही हो रहा था. मैं सिर्फ प्रक्रिया पर ध्यान दे रहा था और चीजें अपने आप होती चली गईं.

मैच ने सिखाया बड़ा सबक

सैमसन ने बताया कि वह आमतौर पर पावरप्ले के बाद आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार विकेट गिरने के कारण उन्हें अपनी रणनीति बदलनी पड़ी. उन्होंने कहा, “मुझे पता था कि यह भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण मैच है. हर बार जब मुझे लगा कि अब हमला करना चाहिए, दूसरे छोर पर विकेट गिर जाता था. तभी मुझे एहसास हुआ कि खेल ही सबसे बड़ा शिक्षक है. खेल आपको बताता है कि उस समय क्या करना जरूरी है.”

जश्न के पीछे की कहानी भी बताई

सैमसन ने अपनी भावुक प्रतिक्रिया और जश्न के बारे में भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत उपलब्धि का नहीं, बल्कि ईश्वर के प्रति आभार का इजहार था. उन्होंने कहा कि मैं बहुत आस्थावान हूं. मुझे पता है कि यह सिर्फ मेरी वजह से नहीं हुआ. पारी के दौरान कुछ ऐसे शॉट भी खेले जिन्हें देखकर मैं खुद हैरान रह गया. मैं सिर्फ इस बात के लिए आभारी हूं कि मैं उस दिन टीम की मदद कर सका. वह पल मेरी आखिरी सांस तक मेरे साथ रहेगा.

ये भी पढ़ें: नॉ-बॉल फेंका तो लगेगा बैन, BCCI ने लिया अहम फैसला


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola