राहुल गांधी की ताजपोशी की तैयारी शुरू, कांग्रेस ने सोमवार को बुलाई वर्किंग कमेटी की बैठक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2017 8:40 PM
नयी दिल्ली : कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी हेतु कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बहुप्रतीक्षित बैठक सोमवार को सोनिया गांधी के आवास पर होगी. पार्टी सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस की निर्णय करने वाली सर्वोच्च संस्था सीडब्ल्यूसी की बैठक 10, जनपथ पर सुबह साढे दस बजे प्रस्तावित है. यह पार्टी […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी हेतु कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बहुप्रतीक्षित बैठक सोमवार को सोनिया गांधी के आवास पर होगी. पार्टी सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस की निर्णय करने वाली सर्वोच्च संस्था सीडब्ल्यूसी की बैठक 10, जनपथ पर सुबह साढे दस बजे प्रस्तावित है.
यह पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अगला अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ करेगा. सूत्रों ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए राहुल के अकेले उम्मीदवार रहने की संभावना है. पार्टी नेताओं का कहना है कि वैसे अध्यक्ष पद के चुनाव के कार्यक्रम की मंजूरी के लिए सीडब्लयूसी की औपचारिक बैठक बुलाने की जरुरत नहीं है लेकिन सोनिया गांधी ने पार्टी की निर्णय करने वाली सर्वोच्च संस्था की मंजूरी लेने का फैसला किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










