ePaper

सुप्रीम कोर्ट से भी कांग्रेस को लगा झटका, नोटा पर तत्काल रोक लगाने से इनकार

Updated at : 03 Aug 2017 12:10 PM (IST)
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट से भी कांग्रेस को लगा झटका, नोटा पर तत्काल रोक लगाने से इनकार

नयी दिल्ली: गुजरात राज्यसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को अब सुप्रीम कोर्ट से भी जोरदार झटका लगा है. कोर्ट ने आज कांग्रेस को झटका देते हुए नोटा पर स्टे लगाने से इनकार कर दिया है. मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि यह संवैधानिक मामला है जिस पर चर्चा होनी चाहिए. राज्यसभा चुनाव […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: गुजरात राज्यसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को अब सुप्रीम कोर्ट से भी जोरदार झटका लगा है. कोर्ट ने आज कांग्रेस को झटका देते हुए नोटा पर स्टे लगाने से इनकार कर दिया है. मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि यह संवैधानिक मामला है जिस पर चर्चा होनी चाहिए.

न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति ए एम खानिवलकर की पीठ हालांकि इस चुनाव में नोटा का विकल्प प्रदान करने की निर्वाचन आयोग की एक अगस्त की अधिसूचना की संवैधानिक वैधता पर विचार के लिये सहमत हो गयी. गुजरात कांग्रेस के मुख्य सचेतक शैलेश मनुभाई परमार की ओर से जब वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी और हरीन रावल ने निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अमल पर अंतिरम रोक लगाने का अनुरोध किया तो पीठ ने कहा, ‘ ‘नोटिस जारी किया जाये. हम इसकी विवेचना करेंगे. हम कार्यवाही पर रोक नहीं लगा रहे हैं. ‘ ‘
सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद से निर्वाचन आयोग चुनावों में नोटा का प्रावधान मतदाताओं को उपलब्ध करा रहा है. न्यायालय ने आयोग से कहा था कि चुनाव में नोटा का विकल्प उपलब्ध कराने पर विचार किया जाये. न्यायालय सिब्बल की इस दलील से सहमत नहीं था कि नोटा का प्रावधान ‘भ्रष्टाचार को बढावा देगा.’ इस समय गुजरात में राज्यसभा से तीन स्थान रिक्त हैं और चुनाव मैदान में कांग्रेस के कद्दावर नेता अहमद पटेल सहित चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

सोनिया के सलाहकार अहमद पटेल का राज्यसभा जाना मुश्किल, मोदी-शाह से डरी कांग्रेस ने MLA को बेंगलुरु भेजा

नोटा के प्रावधान को चुनौती देने वाली याचिका में विधानसभा सचिव द्वारा एक अगस्त को जारी परिपत्र निरस्त करने का अनुरोध किया गया है. इस परिपत्र में कहा गया है कि राज्य सभा के चुनाव में नोटा का प्रावधान भी उपलब्ध रहेगा. याचिका में आरोप लगाया गया है कि इस विकल्प के इस्तेमाल से जनप्रतिनिधित्व कानून, 1951 और चुनाव कराने संबंधी नियम, 1961 का उल्लंघन होता है.
याचिका में नोटा का विकल्प उपलब्ध कराने संबंधी निर्वाचन आयोग द्वारा 24 जनवरी, 2014 और 12 नवंबर, 2015 के परिपत्र को ‘शून्य ‘ घोषित करते हुये इन्हें निरस्त करने का अनुरोध भी किया गया है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2013 में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में नोटा का विकल्प अनिवार्य करने संबंधी फैसले के बाद जनवरी 2014 से नोटा का प्रावधान रखने संबंधी अधिसूचना लागू की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola