एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग विधायक ने रेल मंत्री से की

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 01 Sep 2025 7:07 PM

विज्ञापन

एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग विधायक ने रेल मंत्री से की

विज्ञापन

बलिया बेलौन प्राणपुर विधायक निशा सिंह ने रेल मंत्री अश्रि्वनी वैष्णव को पत्र लिखकर प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की है. सालमारी रेलवे स्टेशन महत्वपूर्ण है. यहां वंदे भारत, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव जरूरी है. डेमू कटिहार- बारसोई ट्रेन का पुनः परिचालन कराने की मांग की है. भाजपा युवा नेता शुभम अग्रवाल ने बताया की विधायक की मांग पर छह सितम्बर से आजमनगर रेलवे स्टेशन पर राधिकपुर एवं कुलिक एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव निर्धारित है. खुरियाल में राधिकापुर, अवध- असम एक्सप्रेस, लाभा में अवध-असम, गरीब नवाज एक्सप्रेस, प्राणपुर में कैपिटल एक्सप्रेस का ठहराव की मांग रेल मंत्रालय से की गयी है. बारसोई से कटिहार के लिए डीएमयू ट्रेन का परिचालन कोरोना काल से बंद रहने के कारण इस क्षेत्र के लोगों को कटिहार जाने में परेशानी हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola