नशे की हालत में हंगामा मचाकर सड़क जाम कर रहे आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल
Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 01 Sep 2025 9:27 PM
शराब पीने के आरोप में तीन शराबी को गिरफ्तार किया गया.
बेलदौर. नपं के स्थानीय सड़क पुर गांव में नशे की हालत में पीडब्ल्यूडी पथ को जाम कर हंगामा मचा रहे तीन शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. वहीं गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ कर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान इतमादी गांव निवासी रंजीत राम, नपं बेलदौर के सड़कपुर गांव निवासी नवल किशोर महतो एवं छोटेलाल महतो के रूप में हुई. ग्रामीणों ने बताया कि शराब पीकर नपं के सड़क पुर गांव निवासी छोटेलाल महतो पीडब्ल्यूडी पथ को जाम कर हंगामा मचा रहे थे. वहीं सड़क जाम की सूचना पर थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह पुलिस बल के साथ उक्तस्थल पहुंचकर उक्त आरोपित को गिरफ्तार किया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि शराब पीने के आरोप में तीन शराबी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










