तेज रफ्तार वाहन के धक्के से युवक घायल, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन के धक्के से युवक घायल, मामला दर्ज

नारायणपुर. थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में थाना कांड संख्या 76/2026, बीएनएस की धारा 281/125 दर्ज किया गया

विज्ञापन

नारायणपुर. थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में थाना कांड संख्या 76/2026, बीएनएस की धारा 281/125 दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता जुल्फान खातून, पति अलाउद्दीन अंसारी, ग्राम पहाड़पुर, थाना सिन्दरी, जिला जामताड़ा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि उनके पति अलाउद्दीन अंसारी किसी कार्य जा रहे थे. इसी दौरान मोटरसाइकिल चालक बसीर अंसारी, पिता सफाउद्दीन मियां, ग्राम तुंबादह, पो-कोरीडीह-2, थाना नारायणपुर ने तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में अलाउद्दीन अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. नारायणपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. अनुसंधानकर्ता पुलिस अधिकारी अशोक कुमार दास को बनाया गया है.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola