खेल महोत्सव में प्रतिभागी बच्चों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 01 Sep 2025 7:06 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा पूर्णिया में आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शानदार समापन हुआ.

विज्ञापन

तीन दिवसीय खेल महोत्सव का हुआ समापन

पूर्णिया. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा पूर्णिया में आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शानदार समापन हुआ. खेल विभाग पूर्णिया एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि खेलों के प्रति जबरदस्त उत्साह भी दिखाया. आयोजन का तीसरा दिन विशेष रूप से योग सत्र और शतरंज प्रतियोगिता के नाम रहा. इसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. खेल भवन में आयोजित योग सत्र में लगभग 150 खिलाड़ियों और शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया. इसके बाद, सुबह 10 बजे से शतरंज प्रतियोगिता शुरू हुई. इसमें 100 प्रतिभागियों ने अपनी दिमागी शक्ति का परिचय दिया. इस प्रतियोगिता को विभिन्न आयु वर्गों, जैसे अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-19 और ओपन कैटेगरी में बांटा गया था. शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को वरीय उप समाहर्ता और जिला खेल पदाधिकारी डेजी रानी द्वारा सम्मानित किया गया. विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गयी. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनायें दी. जिला खेल पदाधिकारी ने इस आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ियों का जोश दर्शाता है कि सरकार के द्वारा खेलो के प्रोत्साहन योजना एवं कार्यक्रम सफल हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि खेल भवन पूर्णिया में जिम, टेबल टेनिस, शतरंज, कबड्डी और कुश्ती जैसी सुविधाओं के साथ-साथ इंदिरा गांधी स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक की उपलब्धता से खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी बेहतर हुआ है. उन्होंने विश्वास जताया कि पूर्णिया के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगामी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जिला का नाम रोशन करेंगे.

शतरंज प्रतियोगिता का परिणाम

अंडर-7: आकृति नव्या (प्रथम), अक्षित आनंद (द्वितीय), अस्मिता (तृतीय)

अंडर-9: आनंद (प्रथम), मृणाल (द्वितीय), सफदर आलम (तृतीय)

अंडर-11: राधा रानी (प्रथम), सुमन (द्वितीय), अक्षत सरस्वती (तृतीय)अंडर-19: नमन कुमार वर्मा (प्रथम), प्रभाकर कुमार (द्वितीय), प्रीति वर्मा (तृतीय)

ओपन कैटेगरी : प्रांशु सिंह (प्रथम), अधर्व सिंह (द्वितीय), शौर्य वर्मा (तृतीय)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola