नि:शुल्क कैंप में 300 से अधिक मरीजों का हुआ इलाज

Edited by Akarsh Aniket
Updated:
विज्ञापन

नि:शुल्क कैंप में 300 से अधिक मरीजों का हुआ इलाज

विज्ञापन

गुमला. श्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह गुमला की महिला संगठन ने पालकोट प्रखंड के बघिमा बड़कीटोली स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर में रांची व गुमला से आये चिकित्सकों क्रमशः हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ आनंद रंजन देव, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रुद्र कश्यप, जेनरल फिजिशियन डॉ रजत कश्यप एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अविनाश यादव ने 300 से ऊपर विभिन्न बीमारियों से पीड़ित ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच किया. जरुरत के मुताबिक नि:शुल्क दवा भी दिया गया. शिविर में मधुमेह, रक्तचाप, मलेरिया व टाइफाइड बुखार की जांच की भी व्यवस्था थी. चिकित्सकों ने कुछ मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया. महिला संगठन की नीता हरितिमा ने कहा कि संगठन द्वारा सेवा भाव के साथ समय समय पर इस प्रकार का जन कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. भविष्य में भी हमारी यह सेवा जारी रहेगी. उन्होंने संगठन की सभी बहनों का आभार भी व्यक्त किया. जिन्होंने तन, मन, धन से सहयोग कर इस सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद कीं. शिविर में संगठन की महिलाएं मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola