गोहाल में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
<P>गोहाल में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका</P>पारिवारिक विवाद को लेकर परिजनों पर आरोप, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच<P>सिमुलतला.
गोहाल में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
पारिवारिक विवाद को लेकर परिजनों पर आरोप, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांचसिमुलतला. थाना क्षेत्र के गादी टेलवा गांव में सोमवार सुबह एक गोहाल में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान ठाकुर महतो के 45 वर्षीय पुत्र प्रमोद महतो उर्फ गोरेलाल महतो के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई.
एफएसएल टीम ने जुटाए महत्वपूर्ण साक्ष्य
सूचना मिलते ही सिमुलतला थानाध्यक्ष रूबी कुमारी तथा एसआई भिखारी ठाकुर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं.
पत्नी ने परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप
मृतक की पत्नी बबिता भारती ने अपने भैंसुर बिनोद महतो, गोतनी कौशल्या देवी तथा भतीजे अरबिंद महतो और चुनमुन महतो पर हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि जिस गोहाल में शव मिला, उसे लेकर पिछले छह माह से पारिवारिक विवाद चल रहा था. उनके अनुसार, दो दिन पूर्व इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी. वहीं, रविवार को थाना स्तर पर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था.
आरोपित पक्ष ने आरोपों को बताया निराधार
दूसरी ओर, आरोपित पक्ष के बिनोद महतो ने हत्या के आरोपों को निराधार बताया है. उनका कहना है कि विवाद का निपटारा हो चुका था तथा घटना से पहले उनके दोनों पुत्र अपने मामा के घर चले गए थे.
पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट का इंतजार
थानाध्यक्ष रूबी कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने तथा वैज्ञानिक रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या किसी अन्य कारण से हुई मौत का.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










