इंजन में खराबी आने से दो ट्रेनों की यातायात बाधित, यात्री रहे परेशान

Updated:
विज्ञापन
इंजन में खराबी आने से दो ट्रेनों की यातायात बाधित, यात्री रहे परेशान

फोटो- 11 चित्तरंजन स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ प्रतिनिधि, मिहिजाम हावड़ा-नयी दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर चित्तरंजन और रूपनारायणपुर स्टेशनों के बीच तकनीकी खामियों के कारण दो ट्रेनों का

विज्ञापन

फोटो- 11 चित्तरंजन स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ प्रतिनिधि, मिहिजाम हावड़ा-नयी दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर चित्तरंजन और रूपनारायणपुर स्टेशनों के बीच तकनीकी खामियों के कारण दो ट्रेनों का इंजन फेल हो गया. इससे अपलाइन पर रेल यातायात करीब 3:30 बजे तक बाधित रही. इस दौरान गर्मी एवं भूख प्यास की वजह से यात्रियों काे दिक्कतें हुई. शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे खुर्दा रोड-पटना स्पेशल के इंजन में तकनीकी खराबी आ जाने से अपलाइन पर रेल यातायात में गतिरोध उत्पन्न हो गया. ट्रेन को गंतव्य तक ले जाने के लिए दूसरा इंजन मंगवाया गया, लेकिन दूसरा इंजन में भी तकनीकी खराबी आ गयी. लगातार दो इंजनों के फैल होने से यात्री काफी परेशान हो रहे थे. इस घटना से पहले रूपनारायणपुर स्टेशन पर खड़ी हैदराबाद-रक्सौल 17005 अप के इंजन में भी तकनीकी खराबी की समस्या आ गयी थी. एक रूट के दोनों स्टेशनों पर दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के खड़े हो जाने से पीछे से आ रही मालगाड़ी भी ट्रैक में फंसी रही. तेज धूप और गर्मी के बीच घंटों तक यात्रियों के फंसे रहने से खासकर बुजुर्गों और बच्चों की स्थिति दयनीय हो गयी थी. स्टेशन परिसर एवं आसपास के बाहर दुकानों में खाने पीने के सामानों का स्टॉक समाप्त हो गया. यात्रियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा. घटना की जानकारी पर रेलवे के तकनीकी विभाग व कर्मचारी यातायात को बहाल करने में जुट गये थे. इससे यात्रियों में काफी नाराजगी देखे जा रही थी.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola