इग्नू ने बढ़ायी एडमिशन तिथि, अब 15 तक ले सकते हैं एडमिशन

Published by : KUMAR PRABHAT Updated At : 01 Sep 2025 8:47 PM

विज्ञापन

इग्नू ने जुलाई 2025 सत्र के लिए एडमिशन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है.

विज्ञापन

पटना: इग्नू ने जुलाई 2025 सत्र के लिए एडमिशन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है. अब स्टूडेंट्स ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन मोड के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया इग्नू की वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in और ऑनलाइन कोर्सेज पोर्टल ignouiop.samarth.edu.in पर उपलब्ध है. इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी, जिसे बढ़ा कर 15 सितंबर किया गया है. इग्नू की ओर से स्टूडेंट्स को 300 से अधिक कोर्सेस में एडमिशन लेने का अवसर मिलेगा. इनमें 48 अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम और 75 पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम शामिल हैं. इसके साथ ही डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और अवेयरनेस प्रोग्राम्स में एडमिशन की विस्तृत शृंखला मौजूद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola