hajipur news. चार घंटे बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को हुई परेशानी
Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 01 Sep 2025 6:21 PM
आपूर्ति ठप रहने की किसी प्रकार की सूचना नहीं रहने के कारण लोगों ने अपने-अपने घरों में पानी का स्टाॅक नहीं किया था
महुआ. महुआ नगर परिषद क्षेत्र के टाउन वन फीडर में सोमवार की सुबह से घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई. जिससे उपभोक्ताओं में विद्युत विभाग के प्रति रोष है. जानकारी के अनुसार टाउन वन फीडर में सोमवार की सुबह 4 बजे गुल हुई बिजली 9 बजे के बाद दर्शन दी. जिसके कारण उपभोक्ताओं के बीच पेयजल की समस्या आ गयी एवं कई तरह के कार्य में बाधा की समस्या उत्पन्न हो गई. आपूर्ति ठप रहने की किसी प्रकार की सूचना नहीं रहने के कारण लोगों ने अपने-अपने घरों में पानी का स्टाॅक नहीं किया, जिसके कारण लोगों को नहाने, खाना बनाने एवं अन्य तरह की समस्या का उत्पन्न हो गयी. बिना सूचना दिए चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप कर दिए जाने पर उपभोक्ताओं ने आक्रोश जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है. वही विभागीय अधिकारियों ने बताया कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में बिजली देने को लेकर तेजी से कार्य किया जा रहा है. इसी कारण सुबह ने टाउन टू फीडर को कुछ घंटे के लिए बंद कर दिया जाता है, जिससे किसी प्रकार की कोई घटना न हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










