hajipur news. दुर्गापूजा की तैयारी को लेकर महुआ में समिति का गठन
Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 01 Sep 2025 6:18 PM
महुआ-पातेपुर मुख्य मार्ग के समीप भिखारी सिंह मार्केट परिसर में सोमवार को जय मां दुर्गा पूजा समिति की एक बैठक आयोजित की गयी
महुआ. महुआ-पातेपुर मुख्य मार्ग के समीप भिखारी सिंह मार्केट परिसर में सोमवार को जय मां दुर्गा पूजा समिति की एक बैठक आयोजित की गयी. समिति के सदस्यों ने इस बैठक में भाग लिया. जिसमें दुर्गा पूजा की सफलता पर चर्चा किया गया. इस बैठक में पूजा समिति का गठन भी किया गया. बैठक की अध्यक्षता अभय कुमार गुप्ता तथा संचालन नवीन कुमार सिंह ने किया. समिति के सदस्य ने इस वर्ष धूमधाम से पूजा अर्चना करने का निर्णय लिया. बैठक में कमेटी का विस्तार किया गया जिसमें अध्यक्ष अमर कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रवि राज सचिन एवं शम्भु, सचिव रामाशंकर यादव, उपसचिव विक्की कानू को बनाया गया. कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पंकज कुमार, सुबोध पासवान, लालबाबू सिंह, संजय कुमार सिंह, आलोक कुमार आशू कुमार, राकेश कुमार, दिलीप कुमार, बिरजू गुप्ता, सोहन कुमार, मिंटू सिंह को चुना गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










