बहजोरा गांव में आग से एक घर जलकर हुआ राख

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Apr 2024 9:19 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि बेलहर. थाना क्षेत्र के बेलहर पंचायत अंतर्गत जीराबहियार उपरली बहजोरा गांव में आग लग जाने से एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. घर में रखा सारा सामान

विज्ञापन

प्रतिनिधि बेलहर. थाना क्षेत्र के बेलहर पंचायत अंतर्गत जीराबहियार उपरली बहजोरा गांव में आग लग जाने से एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. घर में रखा सारा सामान अनाज, कपड़ा, बर्तन लकड़ी आदि जल गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया. पंकज गोस्वामी के घर में दिन के करीब 1 बजे एकाएक आग लग गया, जो देखते ही देखते पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि कुछ ही क्षणों में पूरे घर को जलाकर राख कर दिया. आग को देखकर आसपास के ग्रामीण जुटे तथा मोटर एवं पंप सेट से पानी डालने के बाद आग को बुझाया गया, जिससे आसपास के घरों को जलने से बचाया जा सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola