ePaper

साइबर के आनेवाले मामले पर रहे गंभीर: एसपी

Updated at : 01 Sep 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
साइबर के आनेवाले मामले पर रहे गंभीर: एसपी

एसपी सागर कुमार ने सोमवार को साइबर थाना का निरीक्षण किया

विज्ञापन

किशनगंज एसपी सागर कुमार ने सोमवार को साइबर थाना का निरीक्षण किया. एसपी ने साइबर थाने के दर्ज कांडों की समीक्षा की जिसमें यह देखा गया की साइबर थाने में साइबर फ्रॉड के जो मामले दर्ज हुए हैं उनमें कितने मामलों में केस का निष्पादन किया गया है. केस की अद्यतन स्थिति क्या है. वहीं एसपी ने साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि साइबर थाने के जो मामले आते है उन्हें गंभीरता से लें. दर्ज मामलों के निष्पादन को लेकर आवश्यक कार्रवाई करें. एसपी ने साइबर थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि साइबर थाने फरियाद लेकर आने वाले को यह भी बताएं की साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहे. एसपी ने कहा कि साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए समय समय पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा. थाना के द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई. पीड़ितों को ठगी का रुपया वायस दिलवाए जाने पर जोड़ दिया गया. वहीं वैसे बदमाश जो राज्य के बाहर के है. ऐसे बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का भी गठन किया गया है. एसपी ने साइबर थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि साइबर ठगी के जो भी मामले सामने आते है, उन्हें गंभीरता से ले. ऐसे मामले में त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को न्याय मिल सकता है. निरीक्षण के दौरान साइबर डीएसपी सह थानाध्यक्ष रविशंकर व साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारी मिथलेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola