गैंस टैंकर की टक्कर से बाइक पति की मौत, बाल-बाल बची पत्नी-बेटी

भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर रजौन स्थित कटियामा (तेरहमाइल) के समीप सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी
भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर रजौन स्थित कटियामा (तेरहमाइल) के समीप की घटना बाइक से सपिवार भागलपुर जा रहे था सुमन बांका/रजौन. भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर रजौन स्थित कटियामा (तेरहमाइल) के समीप सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि घटना में बाइक पर बैठी मृतक की पत्नी व बच्चे बाल-बाल बच गये. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह एक गैस टैंकर ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को बुरी तरह कुचल दिया. घटना में धोरैया थाना क्षेत्र के लौगांय पंचायत अंतर्गत शासन गांव निवासी सुमन शर्मा (35) पिता सच्चिदानंद शर्मा की मौत हो गयी. वहीं बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी ललिता कुमारी और दो वर्षीय बेटी बाल-बाल बच गयी. घटना की सूचना मिलने पर मृतक परिजनों में कोहराम मच गया. गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार घटना के वक्त ट्रक के धक्का लगने के साथ ही पत्नी एवं पुत्री सड़क किनारे जा गिरी. दोनों को मामूली चोटें लगी है. जानकारी के अनुसार मृतक बाइक से सपरिवार किसी काम से पुनसिया होते हुये भागलपुर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार गैस टैंकर ने पीछे से उनकी बाइक में धक्का मार दिया. जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी और उनके बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद गैस टैंकर चालक मौके पर अपना वाहन को छोड़कर फरार हो गया. इसी दौरान स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी रजौन पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने के साथ ही रजौन पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन में भर्ती कराया गया. जहां जख्मी का इलाज किया गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गैस टैंकर को भी जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया है कि मृतक की शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया है. मृतक परिजनों के बयान पर थाना में वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




