लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करें : एसपी

Edited by CHANDAN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

एसपी ऋषभ गर्ग की अध्यक्षता में कार्यालय सभागार में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

एसपी ऋषभ गर्ग की अध्यक्षता में कार्यालय सभागार में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गयी. जिसमें जिले के सभी थानों में दर्ज आपराधिक मामले और लंबित मामलों का एसपी ने जायजा लिया. उन्होंने सभी लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने को कहा. उन्होंने कहा कि वारंट और कुर्की के लंबित मामलों को जल्द निष्पादित करें. बैठक में एसपी ने अपराध और कानून व्यवस्था की मासिक समीक्षा की. थानों में दर्ज मामले और उसपर क्या कार्रवाई की गयी है, इसकी जानकारी ली. उन्होंने आनेवाले मुहर्रम त्योहार को लेकर दिशा-निर्देश दिया. कहा कि त्योहार के दौरान शांति-व्यवस्था बनाये रखने के उचित प्रबंध करें. वहीं 21 जून को आयोजित होनेवाली नीट की परीक्षा की तैयारी का जायजा लिया. परीक्षा को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिये. जिले में अफीम की खेती की रोकथाम को लेकर भी दिशा-निर्देश दिया. कहा कि अफीम की खेती के संभावित क्षेत्रों पर निगरानी रखें. अफीम की खेती की रोकथाम के लिए अभी से तैयारी करें. उन्होंने एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल से रिहा हुए लोगों का सत्यापन करने तथा उनकी गतिविधियों पर नजर रखें. बैठक में एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, खूंटी एसडीपीओ मंगल सिंह जामूदा, तोरपा एसडीपीओ विजय कुमार सिंह समेत सभी पुलिस सर्किल के इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी उपस्थित थे.

पुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा बैठकB

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola