विस्थापन व भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन का निर्णय

Updated:
विज्ञापन

कोइल कारो जनसंगठन के शीर्ष कमेटी की बैठक हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तोरपा.

तोरपा के जापूद झोरा टोली बगीचा में मंगलवार को कोइल कारो जनसंगठन के शीर्ष कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता उपाध्यक्ष जॉन जुरसेन गुड़िया ने की. बैठक में विस्थापन तथा भूमि अधिग्रहण के खिलाफ जोरदार आन्दोलन करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए सभी गांव-टोलों के ग्रामसभा द्वारा तीन-तीन वाेलंटियर का चयन करने पर सहमति बनी. झारखंड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के लिए वर्तमान समय में राज्य सरकार द्वारा तरह-तरह के नीति नियम बना रही है. पांचवीं अनुसूची क्षेत्र के संवैधानिक प्रावधानों को दरकिनार कर सोची समझी साजिश के तहत आदिवासियों और मूलवासियों की जमीन को लूटने की छूट दी जा रही है. पेसा कानून को लागू करने के नाम पर पंचायत राज को थोपने का प्रयास किया जा रहा है. कहा कि एसआइआर में गांव के किसी भी मतदाता का नाम नहीं छूटना चाहिए. इसके लिए बीएलओ को ग्रामसभा में बुलाकर सभी मतदाताओं का नियमानुसार मैपिंग करने के लिए कहा. मौके पर मसीहदास गुड़िया, निकोलस कंडुलना, हारून गुड़िया, बेनेदिक्त नवरंगी, जुनूल गुड़िया, प्रेमानंद कोनगाड़ी, प्रकाश डाहंगा, मदन सिंह, अमृत गुड़िया, सामुएल मुंडा, बाजू कंडुलना, बीर सिंह गुड़िया, सुखराम गुड़िया, रंजीत गुड़िया, नमजन गुड़िया आदि उपस्थित थे.

कोइल कारो जनसंगठन की बैठकB

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola