खूंटी : सोई महिला को करैत ने डंसा, हालत नाजुक, सदर अस्पताल में भर्ती
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
रनिया के उसराम गांव में करैत सांप के काटने से 50 वर्षीय महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। सदर अस्पताल में महिला का इलाज जारी है।
विज्ञापन
खूंटी. रनिया थाना क्षेत्र के उसराम गांव में सर्पदंश से 50 वर्षीय पीलावती देवी की हालत नाजुक हो गयी है. जानकारी के अनुसार, वह घर में जमीन पर सो रही थी. इसी दौरान सुबह करीब तीन बजे करैत सांप ने उसके हाथ में डंस लिया. पीलावती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी.
आपके शहर में
विज्ञापन
सांप घर के बिल में घुस गया
जिसके बाद उसे रनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे तोरपा रेफरल अस्पताल रेफर कर दिया. वहां से भी उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है. परिजनों के अनुसार, डंसने के बाद सांप घर के बिल में घुस गया. इससे परिवार में दहशत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन