शिविर में 11 लोगों ने किया रक्तदान
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन
खूंटी नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक के उर्दू स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
विज्ञापन
खूंटी.
सदर अस्पताल खूंटी स्थित रक्त केंद्र के तत्वावधान में मंगलवार को खूंटी नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक के उर्दू स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, उपाध्यक्ष शशांक शेखर और वार्ड पार्षद दिनेश कुमार महतो ने संयुक्त रूप से किया. नपं अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने बताया कि 18 जुलाई तक वार्ड वार रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है. जिससे जिले में रक्त की कमी को दूर किया जा सके. उन्होंने लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया. शिविर में कुल 11 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. रक्तदान करनेवालों में फहीम अंसारी, नसीम अख्तर, रंजीत कुमार, जुबेदा खातून, किश खान, रहमत आलम, अमजद अंसारी, वसीम अकरम आदि शामिल थे. मौके पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ आनंद किशोर उरांव, काउंसलर निशांत झा, सहिया अफसाना खातून, सुजीत नाग, पूनम भेंगरा, सुनीता देवी सहित अन्य उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन