पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों की पहचान करें और अभिभावकों को बच्चों की प्रगति व चुनौतियां बतायें

Updated:
विज्ञापन
पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों की पहचान करें और अभिभावकों को बच्चों की प्रगति व चुनौतियां बतायें

उपायुक्त जावेद हुसैन ने मंगलवार को जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खूंटी और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कर्रा का निरीक्षण किया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

उपायुक्त जावेद हुसैन ने मंगलवार को जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खूंटी और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कर्रा का निरीक्षण किया. उन्होंने स्कूल में शैक्षणिक गतिविधि, आधारभूत सुविधा और पठन-पाठन व्यवस्था का जायजा लिया. जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खूंटी में उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति, छात्र-छात्राओं की संख्या, पठन-पाठन की स्थिति, विभिन्न कक्षाओं के संचालन, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली. उन्होंने शिक्षकों से स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली. उपायुक्त ने साल में कम-से-कम चार बार पैरेंट्स-टीचर मीटिंग आयोजित करने का निर्देश दिया. पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों की पहचान करें और उनके अभिभावकों को नियमित रूप से उनकी प्रगति और चुनौतियों की जानकारी दें. उन्होंने पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में वरीय पदाधिकारियों को भी टैग कर सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कमजोर विद्यार्थियों के लिए योजनाबद्ध रणनीति बनाकर अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग प्रदान करने तथा प्रत्येक बच्चे के सीखने के स्तर में सुधार लाने के लिए विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया. उन्होंने पूर्व परीक्षाओं के परिणामों की समीक्षा की. कहा कि सभी विषयों के पाठ्यक्रम को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें. उन्होंने शिक्षकों से स्कूल की समस्याओं की भी जानकारी ली. वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने का निर्देश दिया. वहीं विद्यालय में छात्र-छात्राएं और शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा.

कस्तूरबा कर्रा का लिया जायजा :

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कर्रा का निरीक्षण किया. वहां उन्होंने नामांकित छात्राओं की संख्या, उपस्थिति पंजी, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, मेनू के अनुरूप भोजन व्यवस्था, सीसीटीवी, शिक्षकों की उपलब्धता और उपयोगिता, पुस्तकालय सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने सीबीएसइ बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त स्कूल में खाने की व्यवस्था और रखरखाव को लेकर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने बेहतर तरीके से साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश, जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील, बीडीओ कर्रा स्मिता नागेशिया सहित अन्य उपस्थित थे.

उपायुक्त जावेद हुसैन ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षणB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola