खूंटी में आज से राज्य स्तरीय हॉकी का महासंग्राम, DAV SPORTS 2026 में भिड़ेंगी डीएवी स्कूलों की टीमें

Updated:
विज्ञापन

DAV SPORTS 2026 (AI Generated)

खूंटी के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आज से दो दिवसीय राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट का आगाज हो रहा है। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

विज्ञापन

खूंटी. स्वामी श्रद्धानंद डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, खूंटी के तत्वावधान में DAV SPORTS 2026 के तहत राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन 24 और 25 अगस्त को किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह आज

टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह आज 24 अगस्त को बिरसा मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, खूंटी में होगा. इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.इस टूर्नामेंट में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

ये भी पढ़ें: बम्हनी के ग्यारह महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव, विधि-विधान से हुई नंदी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा

खेल प्रतिभा को मंच देना

इसका उद्देश्य DAVians को सशक्त बनाना और खेल प्रतिभा को मंच देना है. विद्यालय के प्राचार्य मनोजेश्वर कुमार ने बताया कि राज्य भर से डीएवी स्कूलों की टीमें इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे. इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर किरण यादव, झारखंड जोन-जे के एआरओ एस के मिश्रा और चेयरमैन डॉ. एम. सी. शर्मा भी मौजूद रहेंगे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola