हत्या के मामलों में फरार तीन आरोपी अड़की से गिरफ्तार, पुलिस ने लूटी बाइक और मोबाइल भी किया बरामद

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

खूंटी के अड़की में पुलिस ने हत्या के दो मामलों में फरार चल रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई बाइक और मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

खूंटी. अड़की थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के दो मामलों में फरार चल रहे तीन वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से लूटी गई हीरो एक्सट्रीम बाइक और वनप्लस मोबाइल भी बरामद किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

छापेमारी कर घर से दबोचा

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान एसी अमन उर्फ अमन कच्छप, सनिका नाग उर्फ लंबू और मड़की नाग के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि अड़की थाना कांड संख्या 51/25 और 12/26 का वांछित एसी अमन अपने घर घाघरा गांव में मौजूद है. सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर उसे घर से दबोच लिया.

अन्य साथी को भी किया गिरफ्तार

पूछताछ में अमन की निशानदेही पर पुलिस ने घाघरा के टोला रूरूगांव से उसके दो अन्य साथी सनिका नाग और मड़की नाग को भी गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान कुचाई (दलभंगा ओपी) कांड संख्या 33/24 और तमाड़ थाना कांड संख्या 15/26 का भी उद्भेदन हुआ है.

तीनों आरोपितों का आपराधिक इतिहास

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपितों का आपराधिक इतिहास रहा है. एसी अमन के खिलाफ अड़की थाने में हत्या और सीएलए एक्ट समेत चार मामले दर्ज हैं. वहीं सनिका नाग और मड़की नाग के खिलाफ अड़की व कुचाई थानों में दो-दो मामले दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें: बारिश शुरू होते ही टापू बन जाता है खूंटी का डंडोल गांव, 3 महीनों के लिए थम जाती है जिंदगी की रफ्तार

लूटी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद

आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र से लूटी गई हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल और वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी मोबाइल बरामद किया है. छापेमारी दल में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी के अलावा एसआई अरुण कुमार, एसआई अमित कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network
गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network
गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network
गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola