डीसी ने खो-खो टीम को दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता-2026 में खूंटी जिला की बालिका टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

20वीं जूनियर बालिका राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता-2026 में खूंटी जिला की बालिका टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है. इस उपलब्धि पर उपायुक्त जावेद हुसैन ने टीम के सभी खिलाड़ी, प्रशिक्षक और सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है. ज्ञात हो कि जामताड़ा जिला खो-खो संघ, ऑल स्पोर्ट्स एकेडमी और झारखंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में 29 मई से 31 मई तक गांधी मैदान, जामताड़ा में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. प्रतियोगिता में खूंटी जिला की बालिका टीम ने जामताड़ा जिला की टीम को 38-13 के स्कोर से पराजित कर तृतीय स्थान हासिल किया. विजेता टीम में एसथेर डोड़राय (कप्तान), अदिति कुमारी, रहित टूटी, सोनामणि कमल, ईशा मुंडा, काजल तोपनो, भूमि कुमारी, मोती सुरकत पूर्ति, मनीला सोरेन, खुशी नाग, एलिजाबेथ तोपनो, करुणा रुंडा, दीपिका कुमारी, एफजेल बोदरा व वर्षा कुमारी शामिल थीं. मंगलवार को सभी खिलाड़ियों ने उपायुक्त जावेद हुसैन और उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश से मुलाकात की. मौके पर जिला खेल पदाधिकारी राजेश चौधरी, महासचिव संतोष प्रसाद, उपाध्यक्ष नवीन कुमार ठाकुर, खूंटी जिला खो-खो संघ के उपाध्यक्ष अजय राम, संयुक्त सचिव राहुल हजाम, सीनियर खिलाड़ी रितेश कुमार महतो व संदीप कुमार उपस्थिति थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola