ईद मिलादुन्नबी पर तोरपा में निकला जुलूस, अकीदत और उत्साह के साथ शामिल हुए लोग

Updated:
विज्ञापन

तोरपा | Prabhat Khabar Network

तोरपा में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाला गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

विज्ञापन

सतीश कुमार की रिपोर्ट तोरपा. पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को तोरपा में अकीदत और उत्साह के साथ जुलूस निकाला गया. जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए. जुलूस मस्जिद-ए-अक्सा से शुरू हुआ और विभिन्न मार्गों से होते हुए रहमत नगर पहुंचा.

आपके शहर में

विज्ञापन

दुआ के साथ जुलूस समाप्त

इसके बाद जुलूस वापस मस्जिद-ए-अक्सा लौटा, जहां दुआ के साथ जुलूस का समापन किया गया. जुलूस के दौरान लोगों ने ईद मिलादुन्नबी की खुशी का इजहार किया और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया. जुलूस को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा. जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.

ये भी पढ़ें: मिलादुन्नबी पर खूंटी में निकला जुलूस, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola