ग्रामीण व सेवा संघ योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं : एसडीओ

Updated:
विज्ञापन

गुटीगड़ा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर परिसर में मंगलवार को 12 विवेकानंद सेवा संघों की आजीविका और ग्रामीण विकास की बैठक हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

रामकृष्ण मिशन आश्रम मोराबादी, रांची के दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में मुरहू के गुटीगड़ा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर परिसर में मंगलवार को 12 विवेकानंद सेवा संघों की आजीविका और ग्रामीण विकास की बैठक हुई. जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन, स्वरोजगार, कृषि विकास, महिला सशक्तिकरण तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया गया. एसडीओ दीपेशा कुमारी ने ग्रामीणों और सेवा संघों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. कहा कि प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जायेगा. स्वामी भावेशानंद जी महाराज ने कहा कि ग्रामीण विकास का वास्तविक आधार शिक्षा, संस्कार और आत्मनिर्भरता है. उन्होंने विवेकानंद सेवा संघों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया. स्वामी भक्तिशानन्द जी महाराज ने युवाओं और महिलाओं को संगठित कर स्वरोजगार आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने का आह्वान किया. कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष सह वैज्ञानिक डॉ ओम प्रकाश कांटवा ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्नत कृषि तकनीकों, पशुपालन, बागवानी तथा कृषि-आधारित उद्यमों की जानकारी दी. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी विपिन चंद्र विश्वास, मुरहू बीडीओ रंजीत सिन्हा, वैज्ञानिक डॉ किशोर गवाहाने सहित अन्य उपस्थित थे.

आजीविका और ग्रामीण विकास की बैठकB

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola