खगड़िया के गोगरी में भागवत कथा का शुभारंभ, राधे-राधे की गूंज के बीच उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 03 Jun 2026 11:13 AM
भागवत कथा में प्रवचन देते राघवेंद्र शास्त्री
Khagaria News: गोगरी के गौशाला परिसर में शुरू हुए श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पहले ही दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. केरल से आए कथा वाचक पंडित राघवेंद्र शास्त्री ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका श्रवण मनुष्य को सद्गति और जीवन को सही दिशा प्रदान करता है.
खगड़िया के गोगरी से धीरज सिंह की रिपोर्ट.
Khagaria News: खगड़िया जिले के गोगरी नगर परिषद क्षेत्र स्थित गौशाला परिसर में बुधवार से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का शुभारंभ हुआ. कथा के पहले दिन ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे परिसर में “राधे-राधे” तथा “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से भक्तिमय माहौल बन गया. कथा वाचन के लिए केरल से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक पंडित राघवेंद्र शास्त्री महाराज ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा के आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया.
भागवत कथा से मिलता है जीवन को सही मार्ग
अपने प्रवचन में पंडित राघवेंद्र शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाला ज्ञान का स्रोत है. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति वेदों और पुराणों में वर्णित आदर्शों को अपने जीवन में अपनाता है, उसके जीवन में सुख, शांति और संतुलन बना रहता है. कथा के माध्यम से मनुष्य को कर्तव्य, धर्म और नैतिक मूल्यों की शिक्षा मिलती है.
शोभायात्रा ने बनाया भक्तिमय माहौल
कथा शुरू होने से पहले भव्य शोभायात्रा निकाली गई. गाजे-बाजे और धार्मिक झांकियों के साथ निकली यह यात्रा जमालपुर बाजार के विभिन्न मार्गों से होकर यज्ञ स्थल पहुंची. भीषण उमस और गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए. आयोजन स्थल पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया.
श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था
भागवत कथा मित्र मंडली के सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए विशाल पंडाल का निर्माण कराया गया है. महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है. दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. आयोजन स्थल पर पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है.
रोज शाम पांच बजे से होगा कथा वाचन
भागवत कथा मित्र मंडली के रितेश कुमार, मनोज गुप्ता, सुमन सिन्हा और अन्य सदस्यों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन पूरे सप्ताह चलेगा. प्रतिदिन शाम पांच बजे से रात दस बजे तक कथा वाचन होगा. पहले दिन कथा सुनने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे. कार्यक्रम में नगर उपसभापति राजेश पंडित, आशीष चक्रवर्ती, रिचा चक्रवर्ती समेत बड़ी संख्या में सामाजिक और धार्मिक कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया.
Alos Read: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, गार्ड घायल; प्रतिद्वंद्वी संस्थान पर जताया शक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










