पशुओं को चारा देने निकले किसान का शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

Updated:
विज्ञापन
पशुओं को चारा देने निकले किसान का शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

जांच करती हुई पुलिस

Khagaria News: सुबह 3 बजे घर से निकले किसान का कुछ घंटों बाद कुएं से शव मिलने से परबत्ता में सनसनी फैल गई. परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

खगड़िया से पलटु झा की रिपोर्ट.

Khagaria News: खगड़िया जिले के परबत्ता नगर पंचायत क्षेत्र में एक किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान परबत्ता गांव निवासी स्वर्गीय बालेश्वर यादव के पुत्र अजय यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

चारा देने निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे

परिजनों के अनुसार अजय यादव पशुपालन और खेती-किसानी का कार्य करते थे. बुधवार तड़के करीब तीन बजे वह पशुओं को चारा देने की बात कहकर घर से निकले थे. काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोगों को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू की गई.

खोजबीन के दौरान परबत्ता-लगार सड़क स्थित बीएमसी के समीप एक कुएं में उनका शव दिखाई दिया. शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई.

हत्या की आशंका से बढ़ी चर्चा

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने इसे सामान्य हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है. लोगों का कहना है कि मामले की गहन जांच होनी चाहिए ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके.

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अजय यादव की मौत दुर्घटनावश कुएं में गिरने से हुई या इसके पीछे कोई आपराधिक घटना है. यही वजह है कि पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है.

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

पूरे इलाके में शोक और दहशत

किसान अजय यादव की अचानक हुई मौत से परबत्ता और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल है. वहीं संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से लोगों में दहशत भी देखी जा रही है. ग्रामीण अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.

Also Read: पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन