शौच के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार आरोपित एक घंटे में फिर दबोचा गया

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

शौच जाने के बहाने पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी को एक घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने फिर से दबोच लिया. आरोपी अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया था और फरार होने के बाद उसने एक मकान में शरण ली थी.

विज्ञापन

खगड़िया : महेशखूंट थाना पुलिस की हिरासत से शौच जाने के बहाने फरार हुए एक आरोपित को पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोबारा गिरफ्तार कर लिया. आरोपित अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया था. उसके फरार होने के बाद पुलिस ने आसपास की गलियों में सघन तलाश अभियान चलाया और आखिरकार उसे धनखेता रोड के समीप एक मकान से दबोच लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शौच जाने के बहाने पुलिस को दिया चकमा

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने अवैध हथियार लहराने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया था. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक मिसफायर गोली बरामद हुई थी. थाने में पूछताछ के दौरान आरोपित ने शौच जाने की बात कही. पुलिसकर्मी उसे लेकर गए, लेकिन मौका मिलते ही वह दौड़कर एक मकान की छत पर चढ़ गया और वहां से नीचे कूदकर फरार हो गया.

एक घंटे की तलाश के बाद फिर गिरफ्त में आया

आरोपित के भागते ही पुलिसकर्मी उसके पीछे दौड़ पड़े और आसपास की गलियों में तलाश शुरू कर दी. करीब एक घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने उसे गोगरी के धनखेता रोड स्थित एक मकान से दोबारा गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार युवक की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के धनखेता वार्ड संख्या 11 निवासी अरबिंद यादव के पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके खिलाफ हिरासत से फरार होने के मामले में महेशखूंट थाना में एक और प्राथमिकी दर्ज की है. आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन