हवेली खड़गपुर झील में डूबने से डीएवी स्कूल के छात्र की मौत, स्टेशन मास्टर का इकलौता पुत्र था केशव

Author Amarjeet kumar|Edited by Pintu Pranav
Updated:
विज्ञापन

मृतक किशोर के दोस्त | Prabhat Khabar Network

हवेली खड़गपुर झील में दोस्तों के साथ घूमने गए 15 वर्षीय केशव की डूबने से मौत हो गई. स्टेशन मास्टर के इकलौते बेटे केशव को बचाने के साथियों के सारे प्रयास नाकाम रहे. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला.

विज्ञापन

खगड़िया जिले के 15 वर्षीय किशोर की मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर झील में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान डीएवी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र केशव कुमार के रूप में हुई है. वह स्टेशन मास्टर लक्ष्मीकांत निराला का इकलौता पुत्र था. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोस्तों के साथ घूमने गया था हवेली खड़गपुर

मिली जानकारी के अनुसार केशव कुमार अपने दोस्तों आयुष कुमार, अनीश कुमार, आदित्य आर्य और मयंक कुमार के साथ शुक्रवार को ट्रेन से जमालपुर गया था. वहां से सभी एक वाहन से हवेली खड़गपुर झील घूमने पहुंचे. घूमने के दौरान सभी किशोर झील में स्नान करने लगे.

गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

स्नान के दौरान केशव कुमार अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. साथियों के प्रयास के बावजूद उसे नहीं बचाया जा सका. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी.

गोताखोरों ने निकाला शव

सूचना मिलने पर हवेली खड़गपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय गोताखोरों की मदद से केशव कुमार को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

परिजनों को दी गई सूचना

हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है. परिजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जायेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन