जिला नागरिक परिषद सदस्य मनोनीत होने पर आचार्य राकेश पासवान शास्त्री का सम्मान, नेताओं ने दी बधाई

Updated:
विज्ञापन
राकेश पासवान शास्त्री को अंगवस्त्र से सम्मानित करते जिलाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

राकेश पासवान शास्त्री को अंगवस्त्र से सम्मानित करते जिलाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय में जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री को जिला नागरिक परिषद सदस्य मनोनीत होने पर सम्मानित किया गया. जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने उनके समर्पण और नई जिम्मेदारी के प्रति विश्वास जताया.

विज्ञापन

JDU: खगड़िया शहर के कचहरी रोड स्थित जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय में पार्टी के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री के जिला नागरिक परिषद सदस्य मनोनीत होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं बुके भेंट कर उनका स्वागत किया.

संगठन के प्रति समर्पण की सराहना

जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि आचार्य राकेश पासवान शास्त्री लंबे समय से पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करते रहे हैं.

नई जिम्मेदारी बेहतर तरीके से निभाने का जताया विश्वास

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिला नागरिक परिषद सदस्य के रूप में भी आचार्य राकेश पासवान शास्त्री पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

नेताओं ने दी शुभकामनाएं

JDU: उनके मनोनयन पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष रामविलास महतो, अलौली प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र कुमार यादव, जदयू नेता राजवर्धन कुशवाहा, महासचिव पार्वती देवी, जिला सचिव कमल किशोर पटेल सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.


विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन