उपलब्धि : परबत्ता के छह शिक्षकों काे किया गया सम्मानित
प्रशस्ति पत्र दिखाते शिक्षक | Prabhat Khabar Network
शिक्षक दिवस के अवसर पर खगड़िया में आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में परबत्ता प्रखंड के छह शिक्षकों को उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया. यह सम्मान शिक्षकों की कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतीक है.
परबत्ता (खगड़िया). शिक्षक दिवस के अवसर पर खगड़िया समाहरणालय में आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में परबत्ता प्रखंड के छह शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया.
आपके शहर में
इन स्कूलों के शिक्षकों को किया गया सम्मािनत
सम्मानित होने वाले शिक्षकों में बिहार केसरी उच्च विद्यालय डुमरिया बुजुर्ग के दिव्यांग शिक्षक सच्चिदानंद तांती, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिमापुर लगार के शिक्षक कृष्ण कुमार, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोलवारा की प्रधानाध्यापिका अनुपम कुमारी, प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित टोला नयागांव के प्रधान शिक्षक डॉ. प्रदुमन कुमार, मध्य विद्यालय मड़ैया पिपरा के शिक्षक सूरज कान्त प्रसाद तथा प्राथमिक विद्यालय चकप्रयाग के शिक्षक सौरभ कुमार शामिल हैं.
समारोह में शिक्षकों की मेहनत को मिली सराहना
समारोह में शिक्षकों के समर्पण, मेहनत और विद्यालयी शिक्षा को बेहतर बनाने में उनके योगदान की सराहना की गई. एक ही प्रखंड के छह शिक्षकों का सम्मान मिलना परबत्ता के शिक्षा जगत के लिए गौरव का विषय बना रहा. सम्मान मिलने पर शिक्षकों, उनके सहकर्मियों और क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए