टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
खगड़िया के चैधा गांव में एनएच 31 पर टैंकर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना शनिवार देर शाम को हुई जब युवक अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहा था.
महेशखूंट (खगड़िया). थाना क्षेत्र के चैधा गांव में दुर्गा स्थान के समीप एनएच 31 पर शनिवार की देर शाम टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी. बताया जाता है कि गंगौर थाना क्षेत्र के लाभगांव निवासी अर्जुन ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार रिश्तेदार के घर से लाभगांव लौट रहा था. बाइक से घर लाभगांव लौटने के दौरान सामने से आ रही टैंकर ने रौंद दिया. जिसके कारण घटना स्थल पर अभिमन्यु की मौत हो गयी.
आपके शहर में
पुलिस ने शव को लिया कब्जे में
घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर उमेश कुमार दलबल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, पुलिस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए. मृतक के घर कोहराम मच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए