खगड़िया में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, आधा दर्जन लोग घायल, तीन रेफर

Updated:
विज्ञापन
खगड़िया में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, आधा दर्जन लोग घायल, तीन रेफर

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प

Khagaria News: खगड़िया के अलौली में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए, जबकि पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

अलौली, खगड़िया से अभिनंदन कुमार की रिपोर्ट

Khagaria News: खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के चिकनी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है. मारपीट के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी.

पुराना विवाद बना खूनी संघर्ष की वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार, जमीन को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था. इसी विवाद ने मंगलवार रात हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे. घटना में एक पक्ष के शिवनंदन यादव के पुत्र अरविंद यादव, गणेश यादव के पुत्र राजू यादव, अरविंद यादव के पुत्र देवराज कुमार और गणेश यादव घायल हो गए.

वहीं दूसरे पक्ष से सियाराम यादव के पुत्र अभिषेक कुमार और सत्यनारायण यादव के पुत्र अरविंद यादव भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

तीन घायलों की हालत गंभीर

घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलौली पहुंचाया. वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. माधव कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से घायल अरविंद यादव, राजू यादव और देवराज कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिया गया.

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, तीनों घायलों की स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी रखी जा रही है.

दोनों पक्षों से तीन लोग गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही अलौली थाना की पुलिस सक्रिय हो गई. प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रथम पक्ष के गणेश यादव तथा दूसरे पक्ष के अभिषेक कुमार और अरविंद यादव को गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना दोबारा न हो.

Also Read: पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन