दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति और सास पर प्राथमिकी दर्ज

सांकेतिक तस्वीर
परबत्ता थाना क्षेत्र के तेमथा राका गांव से दहेज प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला सामने आया है. विवाहिता की शिकायत पर उसके पति और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
खगड़िया : परबत्ता थाना क्षेत्र के तेमथा राका गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट एवं प्रताड़ना का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना, खगड़िया में पति और सास के खिलाफ कांड संख्या 31/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
शादी के बाद शुरू हुई प्रताड़ना का आरोप.
पीड़िता ज्योति कुमारी अलौली थाना क्षेत्र के शहरबन्नी निवासी राम निवास पंडित की पुत्री एवं तेमथा राका निवासी कृष्णा कुमार की पत्नी हैं. महिला थाना में दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में उनकी शादी कृष्णा कुमार के साथ हुई थी. शादी के समय उनके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार नगद राशि, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, बर्तन सेट एवं अन्य घरेलू सामान उपहार स्वरूप दिया था.
अतिरिक्त दहेज की मांग का आरोप.
पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पति कृष्णा कुमार और सास बिना देवी ने एक मोटरसाइकिल, पांच लाख रुपये नगद तथा चार भर सोना अतिरिक्त दहेज के रूप में मांगना शुरू कर दिया. मांग पूरी नहीं होने पर उनके साथ लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की गई तथा मारपीट की गई.
घर से निकालने और जान से मारने की धमकी का आरोप.
आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया. साथ ही दोबारा ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई.
पुलिस ने शुरू की जांच.
महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. आरोपी पक्ष के विरुद्ध आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्ष के आधार पर की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रणवीर कुमार
रणवीर कुमार प्रिंट माध्यम में 13 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गोगरी (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










