खेलने के दौरान काली कोसी नदी में डूबी 5 वर्षीय बच्ची, मौत

Updated:
विज्ञापन

Khagaria news:बेलदौर के कैंजरी गांव में काली कोसी नदी में डूबने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. 24 घंटे बाद उसका शव तीन किलोमीटर दूर मिला.

विज्ञापन

24 घंटे बाद घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर मिला शव

बेलदौर. थाना क्षेत्र के कैंजरी पंचायत के वार्ड संख्या चार स्थित पश्चिमी पार कैंजरी में काली कोसी नदी में डूबने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. बताया जाता है कि खेलते समय फिसलकर नदी में गिरने से यह हादसा हुआ. घटना के करीब 24 घंटे बाद बच्ची का शव घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर बरामद किया गया. शव की स्थिति खराब होने के कारण ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक बच्ची की पहचान पश्चिमी पार कैंजरी गांव निवासी अमरजीत कुमार की पुत्री अमृता कुमारी के रूप में हुई है.

ननिहाल से चार दिन पहले लौटी थी अमृता, परिजनों में मचा कोहराम

ग्रामीणों के अनुसार अमृता अपने घर के समीप अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह काली कोसी नदी में जा गिरी. नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई. परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, जिसके बाद करीब 24 घंटे बाद उसका शव घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर बरामद किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि अमृता का घर नदी किनारे स्थित है और वह प्रतिदिन अन्य बच्चों के साथ वहां खेला करती थी. अमृता चार दिन पहले ही अपने ननिहाल से वापस घर लौटी थी. उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. वह दो बहनों में बड़ी थी. इस दर्दनाक हादसे से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे गांव में शोक और मायूसी का माहौल है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन