पानी भरे गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन
Khagaria News: पसराहा के बड़ी पैकांत गांव में खेलते समय पानी भरे गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया.
विज्ञापन
खेलते समय लापता हुआ था नमन, खोजबीन के दौरान मिला शव
पसराहा.
थाना क्षेत्र के बड़ी पैकांत गांव में खेलते समय पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान वार्ड संख्या 8 निवासी रतन कुमार चौधरी के पुत्र नमन कुमार के रूप में हुई है, जो तीसरी कक्षा का छात्र था. मंगलवार सुबह नमन घर के समीप खेल रहा था. इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई. परिजनों ने गांव के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ स्थानीय स्कूल में भी उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.गड्ढे के पास मिले पैरों के निशान, पानी से निकाला गया शव
स्थानीय पंचायत के सरपंच शंकर दास ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे से नमन घर से गायब था. काफी खोजबीन के बाद ग्रामीण बिजली ग्रिड के पास स्थित एक खेत में पहुंचे, जहां एक बड़ा पानी भरा गड्ढा था. गड्ढे के किनारे गीली मिट्टी और पैरों के निशान देखकर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई.शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा
इसके बाद कुछ ग्रामीण गड्ढे में उतरे और तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान नमन का अचेत शरीर पानी से बरामद किया गया. आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण उसे लेकर पसराहा थाना पहुंचे. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक का माहौल है. पंचायत समिति सदस्य चंद्रप्रभा देवी ने शोकाकुल परिवार के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










