Lukkhe: राशि खन्ना ने शेयर किए ‘लुक्खे’ के BTS फोटोज, टखने पर बंधे हथियार ने खींचा ध्यान
राशि खन्ना, फोटो- इंस्टाग्राम
Lukkhe: राशि खन्ना ने अपनी नई सीरीज ‘लुक्खे’ के BTS फोटोज शेयर किए हैं, जिनमें उनका इंटेंस लुक और टखने पर बंधा हथियार चर्चा में है. जानें सीरीज से जुड़ी खास डिटेल्स.
Lukkhe: एक्ट्रेस राशि खन्ना इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज ‘लुक्खे’ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर शूटिंग के दौरान की कुछ BTS (Behind the Scenes) तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. इन तस्वीरों के साथ शेयर किए गए कैप्शन में राशि ने अपने किरदार को लेकर एक छोटा सा हिंट भी दिया है. उन्होंने बताया कि उनका किरदार ऊपर से शांत नजर आता है, लेकिन उसके भीतर कई गहरे राज और दर्द छुपे हुए हैं.
यहां देखें बीटीएस फोटोज-
लुक्खे का ट्रेलर और रिलीज डेट
अगर आप इस सीरीज की झलक देखना चाहते हैं, तो बस थोड़ा सा इंतजार और करें. ‘लुक्खे’ का ट्रेलर 29 अप्रैल को रिलीज होने वाला है. वहीं, यह पूरी सीरीज 8 मई को Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी.
सीरीज में क्या है खास?

राशि ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें एक छोटी-सी डिटेल ने सबका ध्यान खींचा है. दरअसल, उनके टखने (Ankle) पर एक छोटा सा हथियार या प्रॉप बंधा हुआ है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह सिर्फ एक नार्मल ड्रामा नहीं, बल्कि जासूसी या एक्शन से भरपूर कहानी हो सकती है.
इस सीरीज में उनके साथ मशहूर सिंगर और एक्टर किंग भी नजर आएंगे, जिससे इसे लेकर फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है.
राशि खन्ना के आने वाले प्रोजेक्ट्स
राशि खन्ना आने वाले समय में बहुत बिजी रहने वाली हैं. ‘लुक्खे’ के अलावा, वो शाहिद कपूर के साथ ‘फर्जी 2’ में भी नजर आएंगी. साथ ही, वो विक्रांत मैसी के साथ फिल्म ‘लाखों में एक’ और अक्षय कुमार व विद्या बालन के साथ एक बड़ी फिल्म में काम कर रही हैं. इसके अलावा, वो आर. माधवन के साथ फिल्म ‘ब्रिज’ में भी दिखाई देंगी.
यह भी पढ़ें: Biker OTT Release Date: सीट बेल्ट बांध लें, इस दिन स्क्रीन पर रफ्तार भरेगी शर्वानंद की ‘बाइकर’, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










