Exam OTT Release Date: कॉम्पिटिटिव एग्जाम का प्रेशर और छिपे राज, जानें कब और कहां रिलीज होगी ‘एग्जाम’

Updated:
विज्ञापन
Exam OTT Release Date: कॉम्पिटिटिव एग्जाम का प्रेशर और छिपे राज, जानें कब और कहां रिलीज होगी ‘एग्जाम’

Exam OTT Release Date: नई सस्पेंस सीरीज ‘एग्जाम’ Amazon Prime Video पर जल्द दस्तक देने वाली है. ऐसे में जानिए इसकी रिलीज डेट, कहानी और स्टार कास्ट से जुड़ी पूरी डिटेल.

विज्ञापन

Exam OTT Release Date: अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी नई तमिल वेब सीरीज ‘एग्जाम’ की अनाउंसमेंट कर दी है. यह एक सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर सीरीज है, जिसमें कुल 7 एपिसोड होंगे. अच्छी बात यह है कि यह सीरीज सिर्फ तमिल में ही नहीं, बल्कि हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज होगी. यानी आप अपनी पसंद की भाषा में इसे देख पाएंगे.

आइए जानते हैं इसकी रिलीज डेट और कहानी के बारे में सबकुछ.

प्राइम वीडियो पर ‘एग्जाम’ की अनाउंसमेंट पोस्ट-

कब होगी रिलीज?

अगर आप भी सस्पेंस वाली कहानियों के शौकीन हैं, तो अपने कैलेंडर पर 15 मई, 2026 की डेट मार्क कर लीजिए. प्राइम वीडियो ने कन्फर्म किया है कि यह सीरीज 15 मई को भारत सहित दुनिया के 240 से ज्यादा देशों में एक साथ स्ट्रीम की जाएगी.

किस बारे में है यह कहानी?

जैसा कि नाम से ही पता चलता है, यह कहानी कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स (प्रतियोगी परीक्षाओं) के दबाव के बारे में है. हम सब जानते हैं कि परीक्षा के नाम से ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं. यह सीरीज दिखाएगी कि जब सफलता का जुनून और सिस्टम का अन्याय किसी को हद से पार ले जाता है, तो इंसान क्या-क्या फैसले लेने पर मजबूर हो जाता है.

कहानी एक ऐसी लड़की की है जो हार मानने के बजाय सिस्टम से लड़ने का फैसला करती है.

कौन हैं इसके कलाकार और मेकर्स?

इस सीरीज को ‘पुष्कर और गायत्री’ ने प्रोड्यूस किया है, जो इससे पहले ‘सुजल’ और ‘वदंधी’ जैसी सुपरहिट सीरीज दे चुके हैं. इसे नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले डायरेक्टर ए. सरकुनम ने बनाया है.

एक्टिंग की बात करें तो इसमें दुशारा विजयन और अदिति बालन मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अब्बास भी एक खास रोल में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: South OTT Releases This Week: स्क्रीन से चिपकने को हो जाएं तैयार, इस हफ्ते OTT पर आ रहे हैं 5 जबरदस्त साउथ एंटरटेनर्स

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola