South OTT Releases This Week: स्क्रीन से चिपकने को हो जाएं तैयार, इस हफ्ते OTT पर आ रहे हैं 5 जबरदस्त साउथ एंटरटेनर्स

Updated:
विज्ञापन
South OTT Releases This Week 27 april to 3 may

इस हफ्ते 27 अप्रैल से 3 मई साउथ OTT रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

South OTT Releases This Week: ओटीटी पर 27 अप्रैल से 3 मई के बीच क्या देखें? ‘बैचमेट्स’, ‘लीडर’ और ‘आडू 3’ जैसी 5 साउथ फिल्में और सीरीज इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं. देखें पूरी लिस्ट.

विज्ञापन

South OTT Releases This Week 27 April to 3 May: एक और नया हफ्ता शुरू हो गया है और अपने साथ लेकर आया है ढेर सारी नई फिल्में और दमदार वेब सीरीज. अगर आप सोच रहे हैं कि इस हफ्ते बोरियत को कैसे दूर किया जाए, तो OTT प्लेटफॉर्म्स ने आपके लिए पूरा इंतजाम कर रखा है. इस बार कहानी सिर्फ एक शहर या एक दौर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आपको कॉलेज लाइफ की मस्ती, भविष्य की अनोखी दुनिया और तेज रफ्तार बाइक रेसिंग का रोमांच, सब कुछ एक साथ देखने को मिलेगा.

तो देर किस बात की, अपनी वॉचलिस्ट अभी से तैयार कर लीजिए.

Batchmates (बैचमेट्स)

कहां देखें: JioHotstar
कब आएगी: 30 अप्रैल, 2026

यह कहानी चार दोस्तों की है जो पहली बार इंजीनियरिंग कॉलेज जाते हैं. वहां उनकी दोस्ती, मस्ती और कॉलेज की मुश्किलों को बहुत ही मजाकिया ढंग से दिखाया गया है.

Leader (लीडर)

कहां देखें: Amazon Prime Video
कब आएगी: 1 मई, 2026

यह एक आम आदमी की कहानी है जो अचानक पुलिस और अपराधियों के बीच की लड़ाई में फंस जाता है. वह अपनी और अपने परिवार की जान बचाने के लिए कैसे संघर्ष करता है, यही इस फिल्म में दिखाया गया है.

Aadu 3: One Last Ride – Part 1 (आडू 3)

कहां देखें: ZEE5
कब आएगी: 1 मई, 2026

यह एक अनोखी कहानी है जो साल 2370 (भविष्य) की है. इसमें कुछ बुरे लोग धरती के संसाधनों पर कब्जा करना चाहते हैं. साजी पाप्पन और उसकी गैंग समय में पीछे जाकर दुनिया को बचाने की कोशिश करते हैं. यह फिल्म एक सस्पेंस पर खत्म होती है, जिसका अगला पार्ट बाद में आएगा.

Rakasa (राकासा)

कहां देखें: Netflix
कब आएगी: 1 मई, 2026

वीरु नाम का एक लड़का अमेरिका से गांव आता है ताकि वह अपनी बचपन की दोस्त से शादी कर सके. लेकिन उसे पता चलता है कि उसकी शादी कहीं और तय हो गई है. दुखी होकर वह एक डरावने और पुराने किले के पास सो जाता है और फिर शुरू होती है असली मुश्किल.

Biker (बाइकर)

कहां देखें: Netflix
कब आएगी: 1 मई, 2026

यह फिल्म बाइक रेसिंग के शौकीनों के लिए है. एक टैलेंटेड बाइक चलाने वाला जो रेसिंग छोड़ चुका था, वह फिर से मैदान में उतरता है ताकि अपनी खोई हुई इज्जत वापस पा सके और अपने परिवार के बिगड़े रिश्तों को सुधार सके.

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में होगी Bigg Boss स्टार्स की एंट्री, सामने आए 3 बड़े नाम

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola