Bigg Boss के इन कंटेस्टेंट्स ने मोल ली मुसीबत, सलमान खान से लिया पंगा ; करियर हुआ चौपट
प्रियंका जग्गा, अरमान कोहली और जुबेर खान
Bigg Boss Controversial Contestants: बिग बॉस का घर कई कंटेस्टेंट्स को रातोंरात पहचान देता है, लेकिन कुछ के लिए शो के बाद का सफर विवादों से भर गया.
Bigg Boss Controversial Contestants: बिग बॉस का घर बाहर से जितना ग्लैमरस दिखता है, अंदर की कहानी उतनी ही उलझी हुई होती है. कैमरे, कंट्रोवर्सी, लड़ाई, दोस्ती और हर दिन बदलते रिश्ते... शो खत्म होने तक कई कंटेस्टेंट्स स्टार बन जाते हैं, लेकिन असली कहानी तो घर से बाहर निकलने के बाद शुरू होती है. किसी को शो ने ऐसी पहचान दी कि करियर चमक उठा, तो कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे भी रहे, जिनकी लाइफ बर्बाद हो गई.
प्रियंका जग्गा
बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा का विवाद शो में इतना बढ़ गया था कि बात सलमान खान तक पहुंच गई. घर में उन्होंने लोपामुद्रा राउत के साथ बहस की और उनकी शक्ल-सूरत को लेकर पर्सनल कमेंट भी किए. इसके अलावा मनु पंजाबी की दिवंगत मां पर किए गए कमेंट को लेकर भी काफी हंगामा हुआ. जिसके बाद भाईजान ने उनके व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताई और आखिरकार उन्हें शो से बाहर कर दिया.

अरमान कोहली- विवादों ने घेरा
अरमान कोहली बिग बॉस 7 का हिस्सा रहे थे. शो के दौरान उनका गुस्सा और रिश्तों को लेकर विवाद खूब चर्चा में रहा. घर से बाहर आने के बाद भी उनकी पर्सनल लाइफ और कानूनी मामलों से जुड़े विवाद सुर्खियों में रहे. उनका नाम 2021 के ड्रग्स केस में भी सामने आया था और उन्हें गिरफ्तार किया गया था.
जुबैर खान- शो से बाहर आते ही शुरू हुआ कानूनी विवाद
बिग बॉस 11 में नजर आए जुबैर खान की कहानी भी काफी अलग रही. शो में उनकी कई कंटेस्टेंट्स से बहस हुई और सलमान खान के साथ उनका विवाद भी काफी चर्चा में रहा. शो से बाहर निकलने के बाद जुबैर ने सलमान खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज कराई थी.
सोमी खान और सबा खान - पॉपुलैरिटी मिली, लेकिन करियर की राह आसान नहीं
सोमी खान और सबा खान भी उन नामों में शामिल हैं, जिन्हें शो ने पहचान तो दी, लेकिन बिग बॉस के बाद उन्हें लगातार टीवी या फिल्मों में बड़ी जगह बनाने के लिए स्ट्रगल करना पड़ा.

केआरके
बिग बॉस 3 में कमाल राशिद खान यानी KRK ने अपनी बेबाक और विवादित छवि से खूब सुर्खियां बटोरीं. शो में रोहित वर्मा के साथ लड़ाई के बाद उन्होंने बोतल फेंकी, जो शमिता शेट्टी को लग गई, जिसके बाद उन्हें घर से बाहर कर दिया गया. इसके बाद KRK ने फिल्मों और एक्टिंग से ज्यादा अपने सोशल मीडिया कमेंट्स और विवादों के जरिए पहचान बनाई.
ये भी पढ़ें: एक्स पहले से बिग बॉस 20 में... अब करण वाही मारेंगे Wild Card एंट्री? अविनाश मिश्रा के सामने खोल दिया पूरा प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए