Aanchal Khurana Home Tour: 70 हजार किराया, 1 BHK फ्लैट और ‘सुअर' जैसी जिंदगी ... MTV रोडीज 8 विनर ने दिखाई मुंबई की कड़वी सच्चाई

Updated:
विज्ञापन

आँचल खुराना, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

'रोडीज 8' विनर और टीवी एक्ट्रेस Aanchal Khurana ने अपने होम टूर (Home Tour) से मुंबई की चकाचौंध का काला सच दिखाया है. 1 BHK फ्लैट का 70 हजार रुपये किराया देने के बावजूद एक्ट्रेस ने अपनी हालत की तुलना 'सुअर' से करते हुए कहा- "मैं गंध में पड़ी रहती हूं." जानिए क्या है मायानगरी में कलाकारों की असली सच्चाई.

विज्ञापन

Aanchal Khurana Home Tour: टीवी एक्ट्रेस और MTV Roadies 8 की विनर आंचल खुराना इन दिनों अपने घर को लेकर चर्चा में हैं. आमतौर पर सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर अपने खूबसूरत और आलीशान घरों की झलक दिखाते हैं, लेकिन आंचल ने अपने होम टूर के जरिए मुंबई में एक कलाकार की जिंदगी का अलग पहलू सामने रखा है. उन्होंने बताया कि मुंबई के 1 BHK फ्लैट के लिए वह हर महीने 70 हजार रुपये किराया देती हैं. इसके बावजूद घर और उसके आसपास की स्थिति को लेकर वह खुश नहीं हैं.

विज्ञापन

70 हजार रुपये है घर का किराया

आंचल खुराना ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में मुंबई स्थित अपने किराए के घर की झलक दिखाई. उन्होंने बताया कि वह 13वीं मंजिल पर बने 1 BHK फ्लैट में रहती हैं और इसके लिए हर महीने 70 हजार रुपये किराया देती हैं. इतना ज्यादा किराया देने के बावजूद उन्हें वह सुविधाएं नहीं मिलतीं, जिसकी उम्मीद मुंबई जैसे महंगे शहर में रहने वाला कोई व्यक्ति कर सकता है.

">

आंचल ने घर का छोटा-सा किचन भी दिखाया. उन्होंने बताया कि जगह कम है और सामान ज्यादा होने की वजह से उन्हें वॉशिंग मशीन भी किचन में ही रखनी पड़ती है. उनके घर की तस्वीरें देखकर साफ नजर आता है कि सीमित जगह में उन्हें अपनी जरूरत की चीजों को मैनेज करना पड़ता है.

खिड़की खोलते ही दिखता है चॉल का नजारा

आंचल के घर की खिड़की से कोई शानदार स्काईलाइन, समुद्र या बड़ा गार्डन नजर नहीं आता. बाहर देखने पर उन्हें चॉल और बस्ती का नजारा दिखाई देता है. अपने घर का यह हिस्सा दिखाते हुए उन्होंने मुंबई में किराए के मकानों की हकीकत पर बात की. उनका कहना था कि जिस बजट में घर मिल रहा है, उसी में रहना पड़ रहा है.

View on Instagram

आंचल ने अपने बेडरूम की भी झलक दिखाई. कमरे में कपड़ों और सामान के लिए अलमारी है. उन्होंने अपने महंगे बैग भी दिखाए. इसके अलावा कमरे में एक छोटा-सा मंदिर और मेहमानों के लिए बेड भी रखा हुआ है. जब कोई मेहमान नहीं होता तो उस जगह का इस्तेमाल कपड़े सुखाने के लिए किया जाता है.

'सुअर की तरह रहती हूं, गंध में पड़ी रहती हूं'- आंचल

आंचल ने घर और आसपास की स्थिति को लेकर अपनी नाराजगी भी खुलकर जाहिर की. उन्होंने बेहद बेबाक अंदाज में कहा कि वह गंध के बीच रहती हैं और इसकी तुलना उन्होंने ‘सुअर की तरह रहने’ से की. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि मुंबई में अपना घर खरीदना उनके लिए अभी आसान नहीं है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मौजूदा हालात और कीमतों को देखते हुए उन्हें अपना घर खरीदने में 400-500 साल लग सकते हैं. यह बात उन्होंने शहर में प्रॉपर्टी की ऊंची कीमतों और कलाकारों की आर्थिक चुनौतियों के संदर्भ में कही.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Promo: माही विज ने यंग DSA को किया कॅप्टेन्सी टास्क में टारगेट, आम्रपाली दुबे ने दोस्ती पर उठाए सवाल

14 साल से इंडस्ट्री में हैं आंचल

आंचल खुराना ने साल 2011 में MTV Roadies 8 जीतकर पहचान बनाई थी. इसके बाद वह एक्टिंग की दुनिया में आगे बढ़ीं और ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ जैसे टीवी शो का हिस्सा बनीं. उन्होंने ‘CID’, ‘सावधान इंडिया’ और दूसरे टीवी प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है.

View on Instagram

लंबे समय से मनोरंजन जगत में काम करने के बावजूद आंचल अभी किराए के घर में रह रही हैं. यही वजह है कि उनका यह होम टूर सिर्फ घर दिखाने वाला वीडियो नहीं रहा, बल्कि टीवी कलाकारों की जिंदगी और मुंबई में रहने की बढ़ती लागत पर भी चर्चा का कारण बन गया.

यह  भी पढ़ें: ‘मुझसे शादी करोगे’ अभिनेत्री आंचल खुराना एक्‍सीडेंट में हुईं घायल, बर्थडे से एक दिन पहले पहुंची अस्‍पताल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola