ePaper

खुशी कपूर की इस फोटो में नजर आया शाहरुख खान का परिवार, सुहाना खान ने फिर ऐसे किया रिएक्ट

Updated at : 22 Feb 2022 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
खुशी कपूर की इस फोटो में नजर आया शाहरुख खान का परिवार, सुहाना खान ने फिर ऐसे किया रिएक्ट

फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने लेटेस्ट तसवीर शेयर की है. इन फोटोज को लेकर वो चर्चा में है.

विज्ञापन
undefined

फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने लेटेस्ट तसवीर शेयर की है. इन फोटोज को लेकर वो चर्चा में है. तसवीर की खास बात ये है कि इसमें शाहरुख खान का परिवार भी नजर आ रहा है. इसपर सुहाना खान ने रिएक्ट किया है. तसवीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

undefined

खुशी कपूर की फोटो में शाहरुख खान की बेटी तो नहीं है, लेकिन उनका परिवार तसवीर में दिख रहा है. दरअसल, इस फोटो में खुशी कपूर के साथ शनाया कपूर और मुस्कान चनाना दिख रही है. फोटो के बैकग्राउंड में फोटो फ्रेम लगे है, जिसमें शाहरुख खान, गौरी खान, सुहाना खान और आर्यन खान दिख रहे हैं. हालांकि ये फोटो उनके घर पर क्लिक की गई है या नहीं, इस बारे में कुछ पता नहीं है.

undefined

खुशी कपूर की फोटो पर कमेंट करते हुए सुहाना खान ने लिखा, कैसे मैंने तस्वीर में अपना रास्ता बनाया है. तसवीर पर कई यूजर्स का कमेंट भी आ रहा है. महीप कपूर ने दिल वाला इमोजी बनाया. बता दें कि खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. अपनी तसवीरों के जरिए वो फैंस का दिल जीतते रहती है.

undefined

खुशी कपूर की बड़ी बहन जाह्नवी कपूर है. जाह्नवी फिल्मों में डेब्यू कर चुकी है और वो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. जाह्नवी ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था. दोनों बहनों के बीच काफी अच्छा बॉन्ड है और दोनों एक दूसरे से काफी क्लोज भी है. दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए तसवीर शेयर करती रहती है. कभी रोड पर साइकिल चलाते तो कभी साथ में पार्टी करते हुए उनकी फोटोज वायरल होती रहती है.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुशी निर्देशक जोया अख्तर के फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाली है. आर्चीज कॉमिक्स पर बेस्ड होगी फिल्म और इसमें सुहाना खान भी होंगी. अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा भी इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola