गौरव खन्ना ने खतरों के खिलाड़ी 15 में एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ट्रॉफी या जीत मुख्य लक्ष्य नहीं

Published by :Ashish Lata
Published at :08 May 2026 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
Gaurav Khanna in Khatron Ke Khiladi 15

'खतरों के खिलाड़ी 15' में गौरव खन्ना की एंट्री, फोटो- इंस्टाग्राम

गौरव खन्ना जल्द ही रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 15 में दिखाई देंगे. उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि क्या वो बैक टू बैक ट्रॉफी जीतने का सिलसिला जारी रखेंगे या नहीं.

विज्ञापन

गौरव खन्ना स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. बिग बॉस 19 में दर्शकों का दिल जीतने के बाद, अब खतरों से खेलते दिखाई देंगे. अब एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा कि वह प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन सिर्फ ट्रॉफी जीतने के पीछे नहीं भागना चाहते.

बैक टू बैक ट्रॉफी जीतना बरकरार रखने पर क्या बोले गौरव खन्ना

गौरव खन्ना ने खतरों के खिलाड़ी शो में शामिल होने और अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने के बारे में बात करते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, “मैंने कभी भी ट्रॉफी या जीत को अपना मुख्य लक्ष्य नहीं बनाया है. हालांकि, मैं प्रतिस्पर्धी हूं और मैं जो भी काम हाथ में लेता हूं, उसमें अच्छा परफॉर्म करना चाहता हूं, लेकिन मैं ही जीतू ऐसा नहीं सोचता हूं. मैं अपने तरीके से काम करना और एक-एक कदम आगे बढ़ना पसंद करता हूं.”

खतरों के खिलाड़ी में अपना बेस्ट देना चाहते हैं गौरव खन्ना

गौरव खन्ना ने आगे कहा, “खतरों के खिलाड़ी के साथ, मुझे पता है कि ऐसे पल आएंगे, जो मुझे घबरा देंगे या डरा देंगे. फिर भी, मैं हर चुनौती का सामना करना चाहता हूं और देखना चाहता हूं कि यह सफर मुझे कहां ले जाता है. मैं अच्छा परफॉर्म करना चाहता हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं सिर्फ ट्रॉफी जीतने के लिए यह कर रहा हूं.”

एकदम रियल दिखेंगे गौरव खन्ना

उन्होंने आगे कहा, “मैं खतरों के खिलाड़ी में एकदम रियल दिखना चाहता हूं, क्योंकि मुझे कैमरे के सामने दिखावा करना बिल्कुल पसंद नहीं है. इसलिए कुछ जीजें अगर मैं नहीं कर पाऊंगा, तो आप मेरी निराशा भी देख पाएंगे. मैं सारी भावनाओं को दिखाऊंगा.”

यह भी पढ़ें- करोड़ों की फीस छोड़ इन कलाकारों ने राजा शिवाजी में किया काम, रितेश देशमुख बोले- 23 वर्षों में कमाया है

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola