‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बड़ा धमाका, करण करेगा बड़ा खुलासा

Published by :Pushpanjali
Published at :07 May 2026 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 7th May Spoiler

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 7th May Spoiler

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. करण, रियो को बताएगा कि वह उसका असली पिता नहीं है और अंश के अतीत का भी खुलासा करेगा. इस सच के सामने आने के बाद परिवार में बड़ा भावनात्मक तूफान खड़ा हो जाएगा.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इन दिनों जबरदस्त फैमिली ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो की कहानी लगातार ऐसे मोड़ ले रही है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है. आने वाले एपिसोड में कई बड़े खुलासे होने वाले हैं, जिनके बाद रिश्तों की पूरी तस्वीर बदलती नजर आएगी.

रियो के सामने सच बताएगा करण

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रियो, करण से नंदिनी के बारे में सवाल करेगा. रियो को एक तस्वीर मिलती है, जिसमें करण और नंदिनी साथ दिखाई देते हैं. इसी तस्वीर को देखकर वह करण से पूछता है कि आखिर नंदिनी कौन है और क्या उसका उनसे कोई खास रिश्ता है.

शुरुआत में करण बात टालने की कोशिश करेगा, लेकिन बाद में वह रियो के सामने पूरी सच्चाई रख देगा. करण बताएगा कि नंदिनी उसकी पत्नी है. इतना ही नहीं, वह रियो को यह भी बताएगा कि वह उसका असली पिता नहीं है.

अंश के अतीत से उठेगा पर्दा

करण रियो को बताएगा कि उसका असली पिता अंश है, जो उसका भाई है. वह यह भी खुलासा करेगा कि नीयति का एक्सीडेंट उसकी कार से हुआ था, जिसके बाद सदमे में उसकी याददाश्त चली गई थी. होश आने के बाद नीयति ने करण को ही अपना पति मान लिया था.

करण का कहना होगा कि वह नीयति के ठीक होने का इंतजार करता रहा, लेकिन हालात कभी सामान्य नहीं हो पाए. दूसरी तरफ अंश ने लौटने का वादा किया था, लेकिन वह वापस नहीं आया. यह पूरी सच्चाई सुनकर रियो के होश उड़ जाएंगे.

टूट जाएगा रियो का भरोसा

सच सामने आने के बाद रियो खुद को संभाल नहीं पाएगा. करण उसे समझाने की कोशिश करेगा कि भले ही वह उसका जैविक पिता नहीं है, लेकिन उसने हमेशा पिता का हर फर्ज निभाया है. इसके बावजूद रियो भावुक होकर वहां से चला जाएगा.

तुलसी और मिहीर की शादी की तैयारियां

दूसरी तरफ घर में तुलसी और मिहीर की शादी की तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी. परिवार के सदस्य उनके लिए खास कपड़े लाएंगे, जिसे देखकर दोनों काफी खुश नजर आएंगे. शो में इमोशन, ड्रामा और रिश्तों का जबरदस्त संगम देखने को मिलने वाला है.

यह भी पढ़ें: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से छिनी नंबर 1 की कुर्सी, ‘वसुधा’ ने मारी बाजी

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola