‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से छिनी नंबर 1 की कुर्सी, ‘वसुधा’ ने मारी बाजी

Tv TRP Report Week 17
Tv TRP Report: टीवी टीआरपी रिपोर्ट वीक 17 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. ‘वसुधा’ पहली बार नंबर 1 शो बन गया, जबकि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ और ‘अनुपमा’ को झटका लगा. कई लोकप्रिय शोज की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है.
Tv TRP Report: टीवी इंडस्ट्री की नई टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है. Broadcast Audience Research Council यानी बार्क इंडिया की 2026 के 17वें सप्ताह की लिस्ट में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. इस बार टीआरपी की दौड़ में एक नए शो ने बाजी मार ली है, जबकि लंबे समय से टॉप पर बने रहने वाले कई लोकप्रिय सीरियल पीछे खिसक गए हैं.
‘वसुधा’ पहली बार बना नंबर 1 शो
Vasudha ने इस सप्ताह शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है. शो में आ रहे लगातार ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामा को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि ‘वसुधा’ को इस बार 1.8 की रेटिंग मिली और यह पहली बार टीआरपी चार्ट में नंबर 1 पर पहुंच गया.
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को लगा झटका
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 लंबे समय से टीआरपी पर राज कर रहा था, लेकिन इस बार शो दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. Smriti Irani स्टारर इस शो को 1.7 की रेटिंग मिली है. हालांकि शो में तुलसी और मिहीर की शादी वाला ट्रैक दर्शकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है.
‘गंगा माई की बेटियां’ का शानदार प्रदर्शन
Ganga Mai Ki Betiyaan भी लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. Ravi Dubey और Sargun Mehta के प्रोडक्शन में बन रहे इस शो ने 1.6 की रेटिंग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है.
‘अनुपमा’ की रेटिंग में फिर गिरावट
Anupamaa के लिए यह सप्ताह भी खास नहीं रहा. Rupali Ganguly स्टारर यह शो अब चौथे नंबर पर पहुंच गया है. शो को इस बार केवल 1.5 की रेटिंग मिली है. लगातार गिरती टीआरपी अब मेकर्स के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है.
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की हालत जस की तस
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai और Tum Se Tum Tak दोनों को इस सप्ताह 1.5 की रेटिंग मिली. दर्शकों के बीच लोकप्रिय होने के बावजूद ये शो टीआरपी में खास सुधार नहीं कर पा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘जन नायकन’ के टाइटल कार्ड ने मचाई सनसनी, विजय के नाम के साथ जुड़ा CM टैग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










